कपड़ों के नीचे छिपाया 2.25 करोड़ का सोना... शमशाबाद एयरपोर्ट पर DRI ने यात्री दबोचा

DRI ने हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर करीब 2.25 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है. अधिकारियों ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है. उसके बैग में कपड़ों के नीचे 1.481 किलो सोने के बिस्किट छिपाए गए थे.

Advertisement
कपड़ो के नीचे 2.25 करोड़ का सोना छिपाकर यात्री ले जा रहा था. (Photo-ITG) कपड़ो के नीचे 2.25 करोड़ का सोना छिपाकर यात्री ले जा रहा था. (Photo-ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST

तेलंगाना में हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई हुई है. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने करीब 2.25 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है. यह सोना कथित तौर पर तस्करी करके लाया गया था. मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है.

DRI को सोने की तस्करी को लेकर खास जानकारी मिली थी. अधिकारियों को पता चला था कि विदेश से लाया गया तस्करी का सोना एक घरेलू यात्री को सौंपा जाना है. इसके बाद डीआरआई की टीम ने एयरपोर्ट पर कार्रवाई शुरू की.

Advertisement

डीआरआई अधिकारियों ने एक यात्री को रोका. वह तिरुचिरापल्ली से शमशाबाद एयरपोर्ट पहुंचा था. अधिकारियों ने उसके सामान की तलाशी ली. इस दौरान अधिकारियों को उसके बैग में सोने की बिस्किट मिलीं. कुल 1.481 किलो सोना बरामद हुआ. इसकी कीमत करीब 2.25 करोड़ रुपये बताई गई है.

यह भी पढ़ें: DRI की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से ज्यादा की सोना तस्करी में एयर इंडिया चालक दल का सदस्य अरेस्ट

अधिकारियों का कहना है कि सोने को कपड़ों के नीचे छिपाकर रखा गया था. यात्री के सामान की जांच के दौरान यह सोना बरामद हुआ. इसके बाद DRI ने सोने को जब्त कर लिया.

विदेश से आया था तस्करी का सोना

डीआरआई को जानकारी मिली थी कि विदेश से लाए गए सोने को घरेलू उड़ान से आने वाले यात्री तक पहुंचाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई गई थी. कार्रवाई के दौरान तिरुचिरापल्ली से आए यात्री को पकड़ा गया. उसके बैग की जांच की गई. इसमें कपड़ों के नीचे सोने की बिस्किट छिपी मिलीं. DRI ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बरामद सोने को भी जब्त कर लिया गया है.

Advertisement

अधिकारियों ने अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. डीआरआई यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तस्करी का सोना कहां से लाया गया था. जांच इस बात पर भी की जा रही है कि विदेश से आने वाले यात्रियों के जरिए सोना घरेलू रूट तक कैसे पहुंचाया जा रहा था. अधिकारियों को इस मामले में एक बड़े नेटवर्क के शामिल होने का शक है.

यह भी पढ़ें: सोना तस्करी के मामले में एक्ट्रेस रन्या राव के पिता रामचंद्र राव से हुई पूछताछ, पुलिस ने रिकॉर्ड किया बयान

DRI इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. फिलहाल गिरफ्तार यात्री से पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »