रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने IRCTC रेल कनेक्ट मोबाइल ऐप किया लॉन्च

मोबाइल फोन पर टिकट बुकिंग की बढ़ती संख्या को देखते हुए IRCTC ने अपने मौजूदा ऐप को तकनीकी रूप से और ज्यादा उम्दा बनाने के लिए नेक्स्ट जनरेशन ई टिकटिंग सिस्टम के तहत जरूरी बदलाव किए हैं.

Advertisement
 रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल मंत्री सुरेश प्रभु

सिद्धार्थ तिवारी / सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST

ज्यादा से ज्यादा लोगों को मोबाइल के जरिए टिकट बुकिंग की सुविधा देने के इरादे से IRCTC ने एक नया ऐप बाजार में उतारा है. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल भवन में नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकटिंग सिस्टम के तहत IRCTC रेल कनेक्ट मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप एंड्रायड और आईओएस के साथ-साथ विंडोज प्लेटफॉर्म के लिए भी उपलब्ध है.

Advertisement

की वेबसाइट www.irctc.co.in से IRCTC रेल कनेक्ट मोबाइल ऐप डाउनलोड किया जा सकता है. गौरतलब है कि रेलवे के आरक्षित सीटों में से 60 फीसदी टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन बुक कराए जाते हैं. IRCTC के पिछले ऐप आईआरसीटीसी कनेक्ट पर एंड्रायड, आईओएस और विंडोज प्लेटफार्म पर औसतन हर दिन क्रमशः 35000, 5000 और 500 टिकट बुक कराए जाते रहे हैं.

पूरी तरह से सुरक्षित है ये ऐप
मोबाइल फोन पर टिकट बुकिंग की बढ़ती संख्या को देखते हुए IRCTC ने अपने मौजूदा ऐप को तकनीकी रूप से और ज्यादा उम्दा बनाने के लिए नेक्स्ट जनरेशन ई टिकटिंग सिस्टम के तहत जरूरी बदलाव किए हैं. पूरी तरह से सिक्योर है. इसी के साथ इस ऐप के जरिए काफी तेजी से टिकट बुक कराए जा सकते हैं.

ऐप से जानिए टिकट का स्टेटस
नया ऐप पूरी तरीके से वेबसाइट के अनुकूल है. इसका सीधा सा मतलब यह है की मोबाइल के जरिए ऐप का इस्तेमाल करके चुटकियों में तमाम सुविधाओं का पलक झपकते फायदा उठा सकता है. इस ऐप के जरिए जहां एक तरफ टिकट बुक कराई जा सकती है, तो वहीं दूसरी तरफ इससे टिकट कैंसिल भी कराई जा सकती है. उपभोक्ता अपने टिकट का स्टेटस इस ऐप के जरिए जान सकता है.



Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement