किरण रिजिजू बोले- सुरक्षा बल हर परिस्थिति का सामना करने को तैयार

बारामूला में हुए हमले के बाद गृह मंत्रालय भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि बारामूला में हुए हमले को हमारे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है. हालांकि एक बीएसएफ का जवान शहीद हुआ है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.

Advertisement
गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू

मोनिका शर्मा / अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

बारामूला में हुए हमले के बाद गृह मंत्रालय भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि बारामूला में हुए हमले को हमारे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है. हालांकि एक बीएसएफ का जवान शहीद हुआ है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.

हर हालात से निपटने को तैयार सुरक्षाबल
रिजिजू ने कहा कि भारतीय सुरक्षाबल हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है इसलिए उन्होंने आतंकी हमले को नाकाम किया है. गृह मंत्री ने भी कहा है कि हमारे सुरक्षाबल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

Advertisement

बारामूला हमले के बाद बढ़ी चौकसी
उरी हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया था और दिल्ली में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी लेकिन अब के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं. हालांकि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही अंदेशा था कि पाकिस्तान की ओर से आतंकी ऐसी घटना को अंजाम दे सकते हैं. इसलिए लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर अलर्ट किया गया था.

पीएम मोदी लगातार ले रहे हैं जानकारी
रविवार की रात बारामू में पर हुए आतंकी हमले के बाद दोबारा से स्थिति का जायजा लिया जा रहा है. खुद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस हमले के बाद बीएसएफ के डीजी के.के. शर्मा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से देर रात ही बात की थी. उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हालात की लगातार जानकारी ले रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »