बैडमिंटन सुंदरी साइना नेहवाल ने कश्यप से की शादी, देखें तस्वीर

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप शुक्रवार को यहां एक सादे समारोह में शादी के बंधन में बंध गए. यह शादी साइना के साइबराबाद के रायदुर्गम स्थित घर ओरियोन विला में संपन्न हुई.

Advertisement
साइना, कश्यप साइना, कश्यप

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:42 PM IST

भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप शुक्रवार को यहां एक सादे समारोह में शादी के बंधन में बंध गए. साइना के पिता हरवीर सिंह ने कहा, 'साइना ने अदालत के नियमों के तहत सुबह 11.30 बजे शादी की.'

यह शादी साइना के साइबराबाद के रायदुर्गम स्थित घर ओरियोन विला में संपन्न हुई. उन्होंने बताया , 'शादी में साइना और कश्यप के परिवार के रिश्तेदारों सहित लगभग 40 मेहमानों ने शिरकत की.' हरवीर सिंह ने कहा, 'यह काफी सादा समारोह था और 16 दिसंबर को रिसेप्शन होगा.'

Advertisement

मेहमानो में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हा भी मौजूद थे. साइना ने शादी की घोषणा करते हुऐ कश्यप के साथ ट्विटर पर फोटो साझा करते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी जोड़ी (बेस्ट मैच ऑफ माई लाइफ). अभी शादी हुई.'

इस तस्वीर में साइना ने कम मेकअप किया हुआ था और उन्होंने हल्के नीले रंग का लंहगा और आभूषण पहने थे. वहीं कश्यप गुलाबी रंग के कुर्ते और सफेद पजामा पहने थे. साइना और कश्यप की मुलाकात पुलेला गोपीचंद अकादमी में हुई थी. साइना ने अक्टूबर में शादी के बारे में बताया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »