राहुल गांधी का पीएम पर हमला, कहा- किसान मर रहे हैं और मोदी जी चुप हैं

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी 'लोकतंत्र रैली' के दौरान अपने संबोधन में मोदी सरकार के अच्छे दिन लाने के वादे को निशाने पर लिया. जानिए राहुल के संबोधन की  बड़ी बातें.

Advertisement
राहुल गांधी राहुल गांधी

प्रियंका झा

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2016,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी 'लोकतंत्र बचाओ' रैली के दौरान अपने संबोधन में मोदी सरकार के अच्छे दिन लाने के वादे को निशाने पर लिया. जानिए राहुल के .

1. 'मोदी जी ने सत्ता में आने के बाद अच्छे दिन की बात कही थी, लेकिन अब देश की 40 प्रतिशत आबादी सूखे से प्रभावित है और सरकार के पास कहने के लिए कुछ नहीं.'

Advertisement

2. रोज 50 किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लातूर, विदर्भ और बुंदेलखंड भयंकर सूखे की चपेट में है लेकिन किसी के पास इसके लिए समय नहीं.

3. ने 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन सिर्फ 1.3 लाख लोगों को ही नौकरी मिल सकी है.

4. उत्तराखंड और अरुणाचल में उन्होंने (केंद्र) हमारी सरकार गिरा दी. ये लोग कानून तोड़ रहे हैं.

5. 10वीं फेल को चुनाव लड़ने से रोकना दलितों को चुनाव से दूर करने के लिए है.

6. देश को दो आवाजें चला रही हैं, एक मोदी और दूसरे मोहन भागवत.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »