भागवत ने खुद लाठी चला दी दंड शिक्षकों को ट्रेनिंग, वीडियो वायरल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का लाठी चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. गुजरात के वडोदरा में RSS के द्वितीय वर्ष प्रशिक्षण के दौरान मोहन भागवत दंड शिक्षकों को ट्रेनिंग दे रहे थे. इसी दौरान उन्होंने खुद लाठी चलाकर दिखाई.

Advertisement
वीडियो से लिया गया स्क्रीन शॉट वीडियो से लिया गया स्क्रीन शॉट

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का लाठी चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. गुजरात के वडोदरा में RSS के द्वितीय वर्ष प्रशिक्षण के दौरान मोहन भागवत दंड शिक्षकों को ट्रेनिंग दे रहे थे. इसी दौरान उन्होंने खुद लाठी चलाकर दिखाई.

कल RSS के कार्यक्रम में प्रणब दा

आपको बता दें कि गुरुवार (7 जून) को नागपुर में आरएसएस का एक बड़ा है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के पूर्व राष्ट्रपति और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रणब मुखर्जी RSS के निमंत्रण पर आज नागपुर पहुंच रहे हैं. वो यहां 7 जून को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे.

Advertisement

गौरतलब है कि प्रणब मुखर्जी के इस फैसले का कांग्रेस के कई नेताओं ने विरोध किया था. कुछ ने कहा था कि वो ऐसा नहीं कर सकते, हम उनसे बात करेंगे. वहीं कुछ कांग्रेसी नेताओं ने प्रणब को संघ के खिलाफ दिए उनके पुराने बयान याद दिलाए थे.

संघ ने दिया कांग्रेस को जवाब

संघ की ओर से कांग्रेस को इस मुद्दे पर जवाब दिया गया है. अपने लेख में संघ विचारक मनमोहन वैद्य ने कांग्रेस और लेफ्ट के नेताओं को निशाने पर लेते हुए लिखा है, 'प्रणब दा देश के पूर्व राष्ट्रपति होने के अलावा कांग्रेस के बड़े नेता भी हैं लेकिन किसी भी स्वयंसेवक ने उन्हें RSS के कार्यक्रम में बुलाने का विरोध नहीं किया. वहीं कांग्रेस और लेफ्ट नेताओं के एक तबके ने इसका विरोध किया, अपनी असहमति जताई. हमें इन दोनों प्रतिक्रियाओं को समझना होगा.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »