कोंकण रेलवे ने चलाई 216 समर स्पेशल ट्रेन

गर्मी की छुट्टियों में अगर आप कोंकण रेलवे का लुत्फ लेना चाहते हैं तो रेलवे ने आपको बेहतरीन सेवा देने के लिए कमर कस ली है. इस बार कोंकण रेलवे में 216 समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. समर स्पेशल ट्रेनें अप्रैल से जून के दौरान चलेंगी. अगर पिछले साल की बात करें तो इस दौरान कोंकण रेलवे ने 168 स्पेशल समर ट्रेन चलाई थी.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 7:19 AM IST

गर्मी की छुट्टियों में अगर आप कोंकण रेलवे का लुत्फ लेना चाहते हैं तो रेलवे ने आपको बेहतरीन सेवा देने के लिए कमर कस ली है. इस बार कोंकण रेलवे में 216 समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. समर स्पेशल ट्रेनें अप्रैल से जून के दौरान चलेंगी. अगर पिछले साल की बात करें तो इस दौरान कोंकण रेलवे ने 168 स्पेशल समर ट्रेन चलाई थी.

Advertisement

कोंकण रेलवे के सीपीआरओ एल के वर्मा के मुताबिक इस बार कोंकण रेलवे को लेकर सैलानियों में काफी दिलचस्पी है. कोंकण रेलवे के खूबसूरत ट्रैक को देखने के लिए देश-विदेश से सैलानियों की लगातार मांग बढ़ रही है. इस बढ़ती हुई मांग को देखते हुए कोंकण रेलवे ने इस बार ज्यादा ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. खास बात यह है की रेल मंत्री ने कोंकण रेलवे को ज्यादा ट्रेनें चलाने का निर्देश दिया था जिस के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है.

रोहा और बेंगलुरु के बीच में 740 किलोमीटर की दूरी तय करती है और इस रूट पर ट्रेन चलाने का काम पहले पहल 1998 में किया गया था. कोंकण रेलवे की खासियत यह है यह पश्चिमी घाट से होते हुए निकलती है और यहां पर कोंकण इलाके के खूबसूरत समुद्री तट है. जबरदस्त झरने हैं, हरियाली है और मन को मोहने वाली पहाड़ियां हैं. कोंकण रेलवे ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनें गोवा के खूबसूरत समुद्र तट को भी पार करती हैं. लिहाजा प्रकृति की खूबसूरत छटा को निहारने के लिए छुट्टियों के दौरान सैलानियों की भीड़ कोंकण रेलवे के लिए उमड़ पड़ती है.

Advertisement

कोंकण के इलाके में तमाम ऐसे टूरिस्ट स्पॉट हैं जो बेहद खूबसूरत हैं और जहां पर जाने के लिए लोगों में खास उत्साह रहता है. रेलवे के एक उच्च अधिकारी के मुताबिक इस बार कोंकण के इलाके के लिए सैलानियों की मांग ज्यादा है लिहाजा इस बार ट्रेनों की संख्या ज्यादा रखी गई है. आने वाले दिनों में अगर मांग किस से भी ऊपर जाती है तो रेलवे और भी ज्यादा ट्रेनें चलाने का ऐलान कर सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »