भारत ने कर दिया कुछ बड़ा? एयर स्ट्राइक से PAK के टेरर कैंप तबाह

भारत इससे पहले सीमा पार जाकर आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर चुका है और भारत ने आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई को निर्णायक स्तर पर ले जाने का प्रण किया है.

Advertisement
वायुसेना के विमान (फाइल फोटो) वायुसेना के विमान (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

पुलावामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने भारत पर LoC के उल्लंघन का आरोप लगाया है. पाकिस्तानी सेना की ओर से दावा किया जा रहा है कि भारतीय वायु सेना के विमानों ने बीती रात पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सीजफायर तोड़ा है. हालांकि भारत की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है.

Advertisement

इधर, वायुसेना के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत के 12 मिराज-2000 विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी संगठन जैश के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 3.30 बजे 1000 किलो विस्फोटक को विमानों के टारगेट पर गिराया गया है. इस कार्रवाई के बाद सीमा के दोनों पर तनाव बढ़ गया है और अब वायुसेना का अलर्ट पर रखा गया है.

(पाकिस्तान की ओर से जारी फोटो)

वायुसेना और रक्षा मंत्रालय अब से कुछ देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना रुख साफ कर सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक LoC के पार जाकर वायुसेना ने बालाकोट, मुजफ्फराबाद, चकोटी के इलाके में इस एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है. भारत इससे पहले सीमा पार जाकर आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर चुका है और भारत ने आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई को निर्णायक स्तर पर ले जाने का प्रण किया है.

Advertisement

पहली बार IAF का इस्तेमाल

अगर पाकिस्तानी सेना का दावा ठीक है तो यह पहला मौका है कि दोनों मुल्कों के बीच सीजफायर ऐलान के बाद शांतिकाल में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी वायुसेना का इस्तेमाल किया है. पाकिस्तान की ओर से जिस बालाकोट के इलाके में IAF विमानों की उड़ान का आरोप लगाया गया है वहां सबसे ज्यादा आतंकी लॉन्च पैड बताए जा रहे हैं. साथ ही इसी इलाके में पीरपंजाल की तरफ 2-3 सबसे बड़े आतंकी लॉन्च पैड हैं. अगर भारत वायु सेना इस कार्रवाई की पुष्टि करती है तो यह आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जाएगा.

पुलवामा में 40 CRPF जवानों की शहादत के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं. यहां तक की बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक यह कह चुके हैं कि मौजूदा माहौल को देखते हुए भारत कुछ बड़ा करने वाला है. इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक भारत सेना जल्द इस आरोप पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने वाली है.

पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा है. ऐसे में अगर पाकिस्तान का आरोप सही है तो यह सीजफायर का जवाब भी हो सकता है.

Advertisement

आतंकी ठिकानों को बड़ा नुकसान

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के पर एयर स्ट्राइक का फैसला सबसे मारक साबित हो सकता है क्योंकि सर्जिकल स्ट्राइल या थल सेना की कार्रवाई काफी मुश्किल मानी जाती है और इसमें सफलता उतने बड़े स्तर पर मिल पाना मुश्किल है. ऐसे में अपने लड़ाकू विमानों के जरिए आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना पाकिस्तान को सबक सिखाने का एक बेहतर विकल्प हो सकता है.  

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत की ओर से ऐसी कार्रवाई की गई है तो यह बेहतर तरीका हो सकता है. क्योंकि पाकिस्तानी सेना कह रहा है कि भारतीय विमानों ने वहां विस्फोटक भी गिराया है लेकिन इससे हुए नुकसान के बारे में वह सच नहीं बता रहा हैं. अगर ऐसा हुआ है तो काफी नुकसान की भी आशंका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »