जैन मुनि, बिहार गवर्नर, सलमान खुर्शीद... खामेनेई के जनाजे में भारत से कौन-कौन शामिल होगा

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत से बिहार के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, महबूबा मुफ्ती, सलमान खुर्शीद और कई धर्मगुरु शामिल होंगे.

Advertisement
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे भारत के कई नेता. (File Photo: ITG) ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे भारत के कई नेता. (File Photo: ITG)

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के गुजर जाने के बाद दुनिया की निगाहें उनके राजकीय अंतिम संस्कार पर टिकी हुई हैं. उनके जनाजे और अंतिम संस्कार का कार्यक्रम कई महीनों बाद आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दुनिया के तमाम देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. भारत की तरफ से भी राजनीतिक, धार्मिक और सरकारी स्तर पर कई प्रमुख हस्तियां ईरान पहुंच रही हैं. 

Advertisement

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और जैन मुनि आचार्य लोकेश समेत कई भारतीय प्रतिनिधि खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान जाएंगे. ईरान ने सीनियर बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को बुलावा भेजा है. हालांकि, अभी तक इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है कि नकवी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ईरान जाएंगे या नहीं.

भारत ने गुरुवार को बताया कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में देश का प्रतिनिधित्व उप विदेश मंत्री और बिहार के गवर्नर करेंगे. भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बिहार के गवर्नर सैयद अता हसनैन और उप विदेश मंत्री पवित्र मार्गेरिटा 3 जुलाई को ईरान का दौरा करेंगे.

Advertisement

कौन करेगा कांग्रेस का प्रतिनिधित्व?

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद गुरुवार, 2 जुलाई को ईरान जाने वाले हैं. वे वहां देश के मरहूम यानी दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

सलमान खुर्शीद ने कहा, "मैं पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने जाऊंगा."

कॉन्फ्रेंस (NC) के सांसद और शिया धर्मगुरु आगा सैयद रूहुल्लाह, J&K पीपल्स कॉन्फ्रेंस के नेता और शिया धर्मगुरु इमरान अंसारी, शिया धर्मगुरु आगा सैयद मोहम्मद हादी, शिया धर्मगुरु मसरूर अब्बास अंसारी, आगा सैयद हसन मोसवी अल सफवी और जैन मुनि और आध्यात्मिक गुरु आचार्य लोकेश मुनि खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ईरान जाएंगे.

यह भी पढ़ें: ईरान ने यूरोपीय देशों को नहीं भेजा खामेनेई के जनाजे का न्योता, कहा- वे गलत तरफ खड़े

यूएस-ईरान हमले में मारे गए थे खामेनेई

ईरान पर 36 साल तक शासन करने वाले अली खामेनेई 28 फरवरी को यूएस-इजरायल हमले में मारे गए थे. वे अमेरिका के कड़े आलोचक माने जाते थे. तेहरान पर हुए हमलों के बाद मिलिड-ईस्ट में भीषण जंग छिड़ गई थी. ऐसे में खामेनेई का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था. अब सीजफायर के बाद, पूर्व सुप्रीम लीडर की तदफीन यानी दफनाने की प्रक्रिया होगी. उनका अंतिम संस्कार 4 जुलाई को तेहरान में शुरू होगा और 9 जुलाई को उनके गृहनगर, पूर्वोत्तर के पवित्र शहर मशहद में उन्हें दफनाए जाने के साथ पूरा होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »