बाढ़ की वजह से केरल के लोग 15 सितंबर तक भर पाएंगे आयकर रिटर्न

केरल में करदाताओं के लिये आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी गई है. राज्य में आई भीषण बाढ़ से जान-माल को पहुंचे नुकसान को देखते हुए यह निर्णय किया गया है.

Advertisement
केरल में बाढ़ के बाद तबाही की तस्वीर केरल में बाढ़ के बाद तबाही की तस्वीर

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 11:08 PM IST

केरल में करदाताओं के लिये आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी गई है. राज्य में आई भीषण बाढ़ से जान-माल को पहुंचे नुकसान को देखते हुए यह निर्णय किया गया है.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इससे पहले कर्मचारियों के लिए आयकर रिटर्न भरने की समय सीमा 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी थी.

Advertisement

सीबीडीटी ने कहा, 'केरल में आई से हुई तबाही को देखते हुए सभी करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न भरने की समय सीमा 31 अगस्त 2018 से बढ़ाकर 15 सितंबर 2018 कर दी गयी है.'

इससे पहले, केरल में बाढ़ राहत कार्यों के लिए आयातित या आपूर्ति किये जाने वाले सामान पर मूल सीमा शुल्क तथा एकीकृत माल एवं सेवा कर (आईजीएसटी) से छूट भी दी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »