दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, बारिश ने उमस भरी गर्मी से दी राहत

राष्ट्रीय राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में गरज के साथ बारिश की बौछार पड़ी. इससे तापमान में गिरावट देखी गई और मौसम सुहावना हो गया.

Advertisement
दिल्ली में हुई बारिश (फोटो-ANI) दिल्ली में हुई बारिश (फोटो-ANI)

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 5:54 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रविवार देर शाम बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली. बारिश होने से उमस भरी गर्मी से निजात मिली.

राष्ट्रीय राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में गरज के साथ की बौछार पड़ी. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी बारिश हुई और गुरुग्राम में झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे. इससे तापमान में गिरावट देखी गई और मौसम सुहावना हो गया.

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबित अधिकतम तापमान 40.4 सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा था. जबकि न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी सोमवार को भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने और आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक तीन मई को भी बूंदाबांदी हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »