प्रियंका गांधी ने नव वर्ष पर शुभकामना संदेश के साथ भेजी संविधान की प्रस्तावना

कांग्रेस संविधान को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है. इन सबके बीच अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों को नव वर्ष के उपलक्ष्य में भेजा गया शुभकामना संदेश चर्चा में है.

Advertisement
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटोः PTI) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटोः PTI)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST

  • कांग्रेस महासचिव ने 3000 कार्यकर्ताओं को भेजा संदेश
  • मृतकों के परिजनों को भी लिखा खत, अल्वी लेकर पहुंचे
देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद से ही विपक्ष सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस ने रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली कर आंदोलन का आह्वान किया था, वहीं राजघाट पर प्रदर्शन कर भी सरकार पर के मूल्यों का हनन करने का आरोप लगाया था.

राजघाट के प्रदर्शन में भी कांग्रेस नेताओं ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी थी. कांग्रेस संविधान को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है. इन सबके बीच अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों को नव वर्ष के उपलक्ष्य में भेजा गया शुभकामना संदेश चर्चा में है.

Advertisement

ने 3000 कार्यकर्ताओं और विधायकों को नव वर्ष पर शुभकामना संदेश भेजा है. शुभकामना संदेश के साथ प्रियंका ने सभी को संविधान की प्रस्तावना भी भेजी है. गौरतलब है कि प्रियंका गांधी इन दिनों सियासत में काफी सक्रिय हैं.

प्रियंका नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रोटेस्ट के दौरान मारे गए युवक के परिजनों से मिलने बिजनौर भी गई थीं, वहीं लखनऊ में वह एसआर दारापुरी से मिलने उनके आवास पहुंची थीं. राशिद अल्वी भी प्रियंका का पत्र लेकर मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »