राहुल बोले- अरुणाचल और उत्तराखंड में दिखा मोदी और बीजेपी का असली चेहरा

राहुल ने रविवार को लगातार तीन ट्वीट कर कहा है कि बिहार में करारी हार के बाद बीजेपी ने खुलेआम धनबल और बाहुबल के दुरुपयोग का मॉडल अपना लिया है. उन्होंने लिखा कि पहले अरुणाचल प्रदेश फिर उत्तराखंड में लोकतंत्र और संविधान पर हमला किया जा रहा है.

Advertisement
राहुल ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा राहुल ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा

केशव कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST

उत्तराखंड सरकार पर जारी संकट के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है. राहुल ने ट्वीट कर कहा कि चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग का सहारा लिया जा रहा है.

सामने आया मोदीजी की बीजेपी की असली चेहरा
ने रविवार को लगातार तीन ट्वीट कर कहा कि बिहार में करारी हार के बाद बीजेपी ने खुलेआम धनबल और बाहुबल के दुरुपयोग का मॉडल अपना लिया है. उन्होंने लिखा कि पहले अरुणाचल प्रदेश फिर उत्तराखंड में लोकतंत्र और संविधान पर हमला किया जा रहा है. इन कोशिशो से लोगों के सामने की बीजेपी का असली चेहरा सामने आया है.

Advertisement

लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ेगी कांग्रेस
लिखा है कि लोकतंत्र के साथ इस क्रूरतापूर्ण रवैए के खिलाफ कांग्रेस पूरी ताकत से लडती रहेगी. उत्तराखंड में कांग्रेस के नौ विधायकों के बागी हो जाने से हरीश रावत सरकार संकट में घिर गई है. बागी विधायकों के बीजेपी के जाने के आसार हैं. बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »