राजस्थान: शिवसेना ने किया पाकिस्तान के खो-खो प्रतिनिधिमंडल के पुष्कर दौरे का विरोध

शिवसेना ने पाकिस्तान के खो-खो प्रतिनिधिमंडल के पुष्कर के प्रस्तावित दौरे का विरोध किया गया है. शिवसेना का कहना है कि भारत में अनुच्छेद 370 पर सरकार के फैसले के बाद जश्न मनाया गया जबकि पाकिस्तान इसका विरोध कर रहा है.

Advertisement
शिवसेना ने किया विरोध (सांकेतिक फोटो) शिवसेना ने किया विरोध (सांकेतिक फोटो)

देव अंकुर

  • जयपुर,
  • 26 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 11:56 PM IST

राजस्थान के झुंझुनू में सोमवार को पाकिस्तान के खो-खो प्रतिनिधिमंडल के पुष्कर प्रस्तावित दौरे को लेकर विरोध हुआ. शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के विरोध में झुंझुनू के कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया.

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने झुंझुनू के जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा. जिसमें पाकिस्तान के खो-खो प्रतिनिधिमंडल के पुष्कर के प्रस्तावित दौरे का विरोध किया गया. शिवसेना का कहना है कि भारत में अनुच्छेद 370 पर सरकार के फैसले के बाद जश्न मनाया गया जबकि पाकिस्तान इसका विरोध कर रहा है.

Advertisement

झुंझुनू के जिला अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद जहां केंद्र सरकार के समर्थन में पूरा देश है, वहीं पाकिस्तान इसका विरोध कर रहा है. शिवसेना ने चेतावनी दी कि अगर पुष्कर में पाकिस्तानी खो खो प्रतिनिधिमंडल के आने पर रोक नहीं लगाई गई तो इसका विरोध करेगी.

बता दें कि अजमेर शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने भी जिलाधीश को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर कहा कि अगर राजस्थान खो खो संघ द्वारा पुष्कर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया तो शिवसेना विरोध करेगी. ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव मुन्ना लाल शर्मा, जिला प्रमुख नरेंद्र सिंह राजावत, संतोष सिंह राठौड़, गिरीश शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »