रेप केस में घिरे फलाहारी बाबा ने जेल में मांगा नारियल पानी, कोर्ट में कहा- मैं नपुंसक

जेल पहुंचते हीं आरोपी बाबा नारियल पानी मांगने लगा और कहा कि वो फल ही खाता है लिहाजा जेल का भोजन नहीं खाएगा. इसके लिए जेल अधिकारियों ने राज्य सरकार को लिखा है. तब तक शनिवार की रात बाबा पानी पीकर ही सोया है.

Advertisement
रेप के आरोप में घिरे फलाहारी बाबा उर्फ कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य रेप के आरोप में घिरे फलाहारी बाबा उर्फ कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य

नंदलाल शर्मा / शरत कुमार

  • अलवर ,
  • 24 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

बलात्कार के आरोपों में घिरे फलाहारी बाबा को अलवर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. बाबा ने गिरफ्तारी से पहले खूब नौटंकिया की मगर उसकी दाल नहीं गली. पुलिस उसे हिरासत में लेकर स्ट्रेचर पर लादकर एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले आई, जहां तीन डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने आरोपी बाबा को पूरी तरह से ठीक बताया.

पुलिस बोली- बाबा ने गुनाह कबूला

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने बाबा को खींचकर खड़ा किया और कोर्ट ले गई, जहां पुलिस ने कहा कि बाबा सारे गुनाह कबूल कर रहा है, लिहाजा पूछताछ की जरूरत नहीं है. इस पर कोर्ट ने उर्फ कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जेल जाने से पहले इस बाबा ने कहा कि हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है.

रात में पानी पीकर सोया 'फलाहारी'

जेल पहुंचते हीं आरोपी बाबा नारियल पानी मांगने लगा और कहा कि वो फल ही खाता है, लिहाजा जेल का भोजन नहीं खाएगा. इसके लिए जेल अधिकारियों ने राज्य सरकार को लिखा है. तब तक शनिवार की रात बाबा पानी पीकर ही सोया है.

पोटेंसी टेस्ट का आदेश

कोर्ट में बाबा के वकील ने कहा कि बाबा काम वासना पर काबू पाने के लिए जड़ी बूटी का सेवन करते हैं. लिहाजा 60 साल की उम्र में नपुंसक हो गए हैं, जिस पर बाबा की पोटेंसी टेस्ट के भी आदेश हुए हैं.

Advertisement

बाबा के चक्कर में कभी मत पड़नाः पीड़िता

अलवर से जाने से पहले 21 साल की पीड़िता ने लोगों से हाथ जोड़कर कर अपील की. पीड़िता ने कहा कि कभी किसी बाबा के चक्कर में मत पड़िए. पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि बाबा कई औरतों को अपने हवस का शिकार बना चुका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »