पंजाब में बढ़ते ड्रग्स संकट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त - कहा, युवा पीढ़ी बर्बाद होने के कगार पर

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में बढ़ती ड्रग्स समस्या और अवैध शराब कारोबार पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो युवा पीढ़ी गंभीर खतरे में पड़ जाएगी.

Advertisement
पंजाब में नशे के बढ़ते जाल पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की (Photo: ITG) पंजाब में नशे के बढ़ते जाल पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की (Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

पंजाब में बढ़ती ड्रग्स तस्करी और नशे की लत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते इस समस्या पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो राज्य की युवा पीढ़ी पूरी तरह बर्बाद हो सकती है.

चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है और यह सिर्फ कानून-व्यवस्था का मामला नहीं बल्कि पूरे समाज के भविष्य से जुड़ा मुद्दा बन चुका है.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए. कोर्ट ने साफ चेतावनी दी कि अगर ड्रग्स की तस्करी, नशीले पदार्थों का अवैध निर्माण और बिक्री नहीं रुकी, तो स्थानीय पुलिस अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा.

पीठ ने नकली और अवैध शराब के कारोबार पर भी चिंता जताई. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे पंजाब की हर गली में देसी शराब की अवैध भट्टियां चल रही हों.

यह भी पढ़ें: 'नशों के विरुद्ध युद्ध' अभियान में पंजाब पुलिस का कारनामा, हेरोइन की रिकवरी में 187% की बढ़ोतरी

सुप्रीम कोर्ट ने बॉर्डर सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया. कोर्ट ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और अगर बॉर्डर स्टेट ही सुरक्षित नहीं रहेगा, तो पूरे देश की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो जाएंगे.

कोर्ट की इन टिप्पणियों को पंजाब में बढ़ती ड्रग्स समस्या पर एक बड़ा संदेश माना जा रहा है. लंबे समय से राज्य में नशे के नेटवर्क, तस्करी और युवाओं में बढ़ती लत को लेकर चिंता जताई जाती रही है. अब सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर दबाव और बढ़ गया है कि वे इस समस्या के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करें.

Advertisement

बता दें कि मौजूदा समय में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. भगवंत मान प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं. अगले साल अब यहां विधानसभा चुनाव होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »