'पुलिस लाश छीनकर भाग रही है...', पंजाब में ड्रग ओवरडोज से युवक की मौत के बाद विपक्ष का जमकर बवाल

मानसा में 35 साल के युवक की मौत के बाद बवाल खड़ा हो गया है. शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब पुलिस एक बार फिर मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है. पुलिस शव छीन कर भाग रही है, यह मृतक का घोर अपमान है.

Advertisement
मानसा के एसपी ने कहा- किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है. (Photo: X/@bsmajithia) मानसा के एसपी ने कहा- किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है. (Photo: X/@bsmajithia)

कमलजीत संधू

  • चंडीगढ़,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

पंजाब के मानसा जिले में 35 साल के एक युवक की मौत के बाद बवाल खड़ा हो गया है. कहा जा रहा है कि दलजीत सिंह नाम के युवक की मौत ड्रग ओवरडोज के चलते हुई है. इसे लेकर अब विपक्ष हमलावर हो गया है. मृतक के परिजनों ने शव को सिरसा-मानसा रोड पर रखकर प्रदर्शन किया. परिवार का कहना है कि जब तक नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे शांत नहीं रहेंगे. वहीं, मानसा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शव अपने कब्जे में ले लिया

Advertisement

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मामले को लेकर लिखा कि पंजाब पुलिस एक बार फिर मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है. उन्होंने कहा, 'पुलिस शव छीन कर भाग रही है, यह मृतक का घोर अपमान है.'

उन्होंने आगे कहा कि मानसा में ड्रग्स की वजह से 35 साल के दलजीत की जान चली गई. जब उनका परिवार शव के साथ सिरसा-मानसा रोड पर बैठकर न्याय की मांग कर रहा था, तो पुलिस जबरदस्ती शव ले गई और भाग गई.

यह भी पढ़ें: पंजाब में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, सड़क पर शव रख परिजनों का हंगामा

वहीं, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि मानसा पुलिस का एक युवक के शव को ले जाना, जिसकी मौत कथित तौर पर ओवरडोज के कारण हुई है, गंभीर सवाल खड़े करता है.

Advertisement

इस बीच, मानसा के एसपी ने कहा है कि गलत जानकारी फैलाई जा रही थी कि यह ड्रग ओवरडोज का मामला है, लेकिन हमें पता चला कि किसी ने कार से शव फेंका था. हमने धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है.

कुछ शरारती तत्व मौजूद हैं और पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहें, लेकिन कुछ उपद्रवी तत्व भी हैं.

शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की इजाजत है, लेकिन ऐसे प्रदर्शन की नहीं जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़े. उन्होंने यह भी कहा कि किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »