पंजाब जहरीली शराबः 100 ठिकानों पर छापे, 25 गिरफ्तार, केजरीवाल बोले- CBI जांच हो

पंजाब में जहरीली शराब पीने से अब तक 86 लोगों की मौत हो चुकी है. इस मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे प्रकरण की जांच तत्काल सीबीआई से कराने की बात कही है.

Advertisement
पंजाब में जहरीली शराब मामले में एक्साइज विभाग के अधिकारी मधुर भाटिया की सेवा खत्म पंजाब में जहरीली शराब मामले में एक्साइज विभाग के अधिकारी मधुर भाटिया की सेवा खत्म

मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़,
  • 02 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

  • जहरीली शराब पीने से पंजाब में अब तक 86 मौत
  • अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
  • केजरीवालः केस की जांच तुरंत सीबीआई को सौंपें
पंजाब में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 86 तक पहुंच गई है. अब इस मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है. पुलिस ने 3 जिलों में नकली शराब के करीब 100 ठिकानों पर छापेमारी की है और अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

इस बीच पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन के एक्साइज विभाग के अधिकारी मधुर भाटिया को अपनी ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में उनको उनकी सेवा से डिस्मिस कर दिया है. अब तक एक्साइज विभाग के 7 अधिकारी और 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए जा चुके हैं.

Advertisement

इस मामले में तरन तारन के एसएसपी ने 2 थाना प्रभारी और 1 डीएसपी को पहले ही सस्पेंड कर दिया. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन अधिकारियों के नशे के सौदागरों के साथ क्या लिंक हैं?

सीबीआई जांच होः अरविंद केजरीवाल

पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता करने का ऐलान किया है.

पंजाब के 3 जिले जहरीली शराब पीने के कारण प्रभावित रहे जिसमें सबसे ज्यादा मौत तरन तारन जिले में हुई और यहां पर 63 लोग मारे गए. जबकि अमृतसर में 12 और गुरदासपुर के बटाला में 9 लोगों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें ---

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इस घटना पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारण पंजाब में जान-माल के नुकसान से दुखी हूं. ऐसे माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार को तुरंत आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है. इस मामले को तुरंत सीबीआई को सौंप दिया जाना चाहिए क्योंकि पिछले कुछ महीनों से अवैध शराब के मामलों में से स्थानीय पुलिस की ओर से किसी तरह का कोई समाधान नहीं किया गया है.

Advertisement

सरकार ने बनाई एसआईटी

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले ही इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं. इसके लिए एसआईटी टीम भी बना दी गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी. पंजाब सरकार का दावा है कि जहरीली शराब बनाने और सप्लाई करने वाले दोषियों को जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें ---

इस पूरे मामले में पंजाब के बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरदयाल सिंह मान ने दावा किया कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार तमाम इलाकों में छापेमारी की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement