चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

चंडीगढ़ के कई स्कूलों को गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मैनेजमेंट को मिले धमकी भरे ईमेल के बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्कूलों को खाली कराया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. मौके पर पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं.

Advertisement
चंडीगढ़ के स्कूलों में बम की धमकी के बाद हड़कंप (File Photo) चंडीगढ़ के स्कूलों में बम की धमकी के बाद हड़कंप (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

चंडीगढ़ के कुछ स्कूलों में गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मैनेजमेंट को बम से उड़ाने वाले धमकी भरे ईमेल मिले. जैसे ही ये मेल सामने आया, प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया. एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली कराया गया. शहर के नामी स्कूलों में इस तरह की धमकी मिलने के बाद अभिभावकों में भी चिंता देखी जा रही है.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, धमकी मिलते ही पुलिस की कई टीमें, बम स्क्वॉड (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए हैं. सुरक्षा में कोई कमी न रहे, इसके लिए फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है. फिलहाल पुलिस की टीमें एक-एक क्लास, डेस्क और स्कूल के कोने-कोने की बारीकी से तलाशी ले रही हैं, ताकि यह पक्का किया जा सके कि कहीं कोई खतरा तो नहीं है.

क्या ये किसी की सोची-समझी शरारत है?

पुलिस अब इस बात को सुलझाने में जुटी है कि आखिर ये मेल कहां से और किसने भेजे हैं. गौर करने वाली बात ये है कि पिछले कुछ हफ्तों से पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में भी इसी तरह के धमकी भरे मेल भेजने का सिलसिला चल रहा है. अभी कुछ ही दिन पहले पटियाला और मोगा के स्कूलों में भी ऐसी ही हलचल हुई थी, लेकिन घंटों की मशक्कत और जांच के बाद वहां कुछ नहीं मिला और वे मेल महज एक फर्जी साबित हुए थे.

Advertisement

चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि भले ही पुराने मामले फर्जी निकले हों, लेकिन बच्चों की जान और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता. इसीलिए पूरे प्रोटोकॉल के साथ सर्च और सैनिटाइजेशन ऑपरेशन चलाया जा रहा है. साइबर सेल की टीमें ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही हैं ताकि इस शरारत के पीछे के असली चेहरे को बेनकाब किया जा सके. फिलहाल पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement