पाकिस्तान की तस्करी की साजिश हुई नाकाम, पंजाब बॉर्डर पर BSF ने पकड़े 3 ड्रोन और हेरोइन

पंजाब में पाकिस्तान से सटी सीमा पर BSF को बड़ी कामयाबी मिली है. BSF ने अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर जिलों में तीन पाकिस्तानी ड्रोन और 545 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद किया. बीएसएफ की सतर्कता और तकनीकी उपायों के कारण तस्करी की कोशिशें नाकाम हो रही हैं.

Advertisement
पंजाब में BSF ने 3 ड्रोन और हेरोइन बरामद किए हैं पंजाब में BSF ने 3 ड्रोन और हेरोइन बरामद किए हैं

शिवानी शर्मा

  • अमृतसर,
  • 20 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 1:25 AM IST

पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा. पंजाब की सीमा से लगातार वह ड्रोन का इस्तेमाल कर हथियार और नशे की सामग्री भेजने में जुटा है. वहीं, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां नापाक मंसूबों को विफल कर दे रही है. रविवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने पंजाब में तीन पाकिस्तानी ड्रोन और एक हेरोइन का पैकेट बरामद किया है. ये कार्रवाई अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर जिलों में की गई. 

Advertisement

अमृतसर के राजाताल गांव में BSF की कार्रवाई

अमृतसर के राजाताल गांव में विशेष जानकारी के आधार पर BSF के जवानों को दोपहर करीब 12 बजे एक डीजेआई मविक-3 क्लासिक ड्रोन टूटी हालत में खेत में गिरा पड़ा मिला. यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश किया था.  वहीं, दूसरा ड्रोन दाओके गांव के खेत में मिला. यह भी डीजेआई मविक-3 क्लासिक ड्रोन थी.

तरनतारन के डल गांव में BSF का एक्शन

पिछले सप्ताह पंजाब पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ा था. उसके निशानदेही पर पंजाब पुलिस और BSF की संयुक्ट टीम ने 545 ग्राम के वजन का हेरोइन के पैकेट को डल गांव में खेत से दोपहर 3 बजे के करीब बरामद किया.

फिरोजपुर के दाओके गांव में मिला ड्रोन

फिरोजपुर जिले के दाओके गांव में विशेष सूचना के आधार पर BSF के जवानों को एक और डीजेआई मविक-3 क्लासिक ड्रोन मिला. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान और चीन की बढ़ेगी निगरानी, आतंक पर लगेगी लगाम, घुसपैठ होगी नाकाम... बॉर्डर पर तैनात होंगे नौ लेजर आधारित एंटी-ड्रोन सिस्टम

तकनीकी हस्तक्षेप से क्रैश हुए ड्रोन
 
BSF ने बताया है कि सीमा पर लगे तकनीकी अवरोधक उपकरणों के कारण संभवत: ये ड्रोन भारत की सीमा में आककर क्रैश कर गए. इससे यह साबित होता है कि सीमा पर लगे तकनीकी निगरानी प्रणाली अच्छे से काम कर रही है. साथ ही जवानों की मुस्तैदी की वजह से नशा तस्करों के मंसूबे टूट रहे हैं.

BSF की चौकसी से नाकाम हुए तस्करी के प्रयास

BSF एक बार फिर से सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ी सफलता हासिल की है. BSF की निगरानी, खुफिया जानकारी और अत्याधुनिक तकनीकी उपायों के बदौलत पाकिस्तान की हर नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया जा रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »