पंजाब में सिद्धू को लगेगा झटका, बैंस ब्रदर्स AAP में तो परगट सिंह जा सकते हैं कांग्रेस में

आवाज-ए-पंजाब मोर्चा का हिस्सा रहे बैंस बंधु अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ हाथ मिला सकते हैं.

Advertisement
संजय सिंह के साथ बैंस ब्रदर्स संजय सिंह के साथ बैंस ब्रदर्स

सतेंदर चौहान

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में बिल्कुल ही अकेले पड़ सकते हैं. जहां एक ओर बैंस ब्रदर्स आम आदमी पार्टी के साथ जा सकते हैं तो परगट सिंह के भी कांग्रेस में जाने की पुख्ता खबरें सूत्रों के हवाले से आ रही है.

दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू को इन तीनों ही विधायकों ने कोई भी फैसला लेने के लिए अधिकृत किया था, लेकिन सिद्धू काफी वक्त लगा रहे थे. कभी वह आम आदमी पार्टी से बातचीत कर रहे थे तो कभी कांग्रेस के साथ उनकी डील चल रही थी, लेकिन कोई भी फाइनल फैसला नवजोत सिंह सिद्धू नहीं ले पा रहे थे. इसी वजह से इन तीनों विधायकों ने अपने अलग-अलग रास्ते चल दिए हैं.

Advertisement

मोर्चा का हिस्सा रहे बैंस बंधु अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ हाथ मिला सकते हैं. बीते 16 नवंबर को एसवाईएल के मुद्दे पर विधायक के तौर पर इस्तीफे का ऐलान करने वाले और बलविंदर सिंह बैंस जल्द अपने अगले कदम का ऐलान कर सकते हैं.

आप नेता ने कहा कि बैंस बंधु और आप के वरिष्ठ नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत के बाद यह फैसला हुआ है. आप के संगठन निर्माण के प्रमुख दुर्गेश पाठक ने कहा कि बैंस बंधु के साथ गठबंधन होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »