धार्मिक ग्रंथ के अपमान मामले में AAP विधायक नरेश यादव को मिली जमानत

मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की कथित बेअदबी के मामले में संगरूर की एक स्थानीय अदालत ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को जमानत दे दी, ये मामला 24 जून का है.

Advertisement
विधायक ने बादल सरकार पर उठाए सवाल विधायक ने बादल सरकार पर उठाए सवाल

अमित कुमार दुबे

  • संगरूर,
  • 30 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 11:13 PM IST

मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की कथित बेअदबी के मामले में संगरूर की एक स्थानीय अदालत ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को जमानत दे दी, ये मामला 24 जून का है.

धार्मिक ग्रंथ के अपमान का आरोप
आप नेता और पार्टी की कानूनी इकाई के प्रमुख हिम्मत सिंह शेरगिल ने बताया, 'संगरूर के अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश एएस विर्क ने को जमानत दे दी है.' 25 जुलाई को महरौली से विधायक नरेश यादव को मलेरकोटला अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद अदालत ने 27 जुलाई को AAP विधायक को एक अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

Advertisement

विधायक ने बादल सरकार पर उठाए सवाल
प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर यादव को इस मामले में गलत फंसाने का आरोप लगाते हुए विधायक के वकील शेरगिल ने कहा कि पुलिस के पास ऐसा कोई नहीं है जिससे साबित हो सके कि मलेकोटला बेअदबी मामले में यादव का हाथ था. पुलिस को यादव के खिलाफ कुछ भी हाथ नहीं लगा है. पुलिस यह सब बादल सरकार के कहने पर कर रही है.

दिल्ली से हुई थी विधायक की गिरफ्तारी
मलेरकोटला बेअदबी मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने दावा किया था कि यह सब उसने AAP विधायक के कहने पर किया है, जिसके बाद 24 जुलाई को ने यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया था. वही नरेश यादव ने अपने खिलाफ पुलिस कार्रवाई को 'साजिश' बताया था. पुलिस ने दावा किया था कि घटना से पहले विजय ने विधायक से मुलाकात की थी और उनके बीच फोन पर भी बातचीत हुई थी. विधायक और उनकी पार्टी ने आरोपों को खारिज कर दिया है और आरोप लगाया है कि यह पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप की छवि को धूमिल करने की 'राजनीतिक साजिश' है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »