बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र दौरे पर जाएंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बढ़ी सियासी हलचल

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का ये दौरा कई मायनों में खास है, क्योंकि उनके दौरे से पहले हाल ही में केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने दावा किया था कि राज्य में आने वाले दो-तीन महीने में ही बीजेपी की सरकार बन सकती है.

Advertisement
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (फोटो- पीटीआई) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (फोटो- पीटीआई)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 11 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST
  • बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र जाएंगे जेपी नड्डा
  • तीन दिन के लिए महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे नड्डा
  • पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे नड्डा

पश्चिम बंगाल के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महाराष्ट्र का दौरा करने वाले हैं. जिसको लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज होती दिख रही है. नड्डा 18 दिसंबर से तीन दिन के लिए महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह मुंबई में पार्टी के पदाधिकारियों से मिलेंगे. 

बीजेपी अध्यक्ष का ये दौरा कई मायनों में खास है, क्योंकि उनके दौरे से पहले हाल ही में केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने दावा किया था कि राज्य में आने वाले दो-तीन महीने में ही बीजेपी की सरकार बन सकती है. ऐसे में महाराष्ट्र में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है.

Advertisement

केंद्रीय मंत्री पाटिल के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी प्रतिक्रिया दी थी. फडणवीस से जब मीडिया ने महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनने के दावे पर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि जब 'महाराष्ट्र विकास अघाड़ी' की सरकार गिर जाएगी, उसके बाद सही समय पर शपथ ग्रहण समारोह होगा. इस बार सुबह के वक्त शपथ नहीं ली जाएगी. 

गौरतलब है कि बीते दिन ही जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दौरे से लौटे हैं. इस दौरे के दौरान जमकर सियासी घमासान मचा. नड्डा के काफिले पर पथराव तक हुआ. ऐसे में अब बीजेपी अध्यक्ष के महाराष्ट्र दौरे पर सबकी निगाहें टिकीं हैं. 

देखें- आजतक LIVE TV

मालूम हो कि बीजेपी की पुरानी सहयोगी शिवसेना अब उससे अलग होकर एनसीपी-कांग्रेस संग सरकार चला रही है. तभी से ही लगातार बीजेपी की ओर से उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधा जा रहा है. शिवसेना भी बीजेपी पर जुबानी हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है. हालांकि, नड्डा के इस दौरे से क्या कुछ निकलकर सामने आता है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन एक बात तो तय है कि राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »