केजरीवाल के सरकारी आवास पर बड़ा फैसला, BJP की रेखा सरकार 'शीशमहल' को कल्चरल सेंटर में करेगी तब्दील

बीजेपी सरकार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस आवास को शीशमहल कहती है. अब इसी आवास में दिल्ली सरकार वीवीआईपी मेहमानों की मेजबानी करेगी. इसे लेकर सरकार ने पूरा प्लान तैयार किया है. 

Advertisement
केजरीवाल के सरकारी आवास पर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. (Photo: PTI) केजरीवाल के सरकारी आवास पर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. (Photo: PTI)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

दिल्ली की बीजेपी सरकार ने सिविल लाइंस स्थित 6-फ्लैगस्टाफ रोड पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास को लेकर बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली सरकार अब इस आधिकारिक आवास को स्टेट गेस्ट हाउस और अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर के रूप में विकसित करेगी.

दरअसल बीजेपी सरकार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस आवास को शीशमहल कहती है. अब इसी आवास में दिल्ली सरकार वीवीआईपी मेहमानों की मेजबानी करेगी. इसे लेकर सरकार ने पूरा प्लान तैयार किया है. 

Advertisement

यहां सरकारी मेहमानों के लिए स्थायी सुविधा का इंतजाम किया जाएगा. देश-विदेश से यहां आने वाले सरकारी प्रतिनिधिमंडलों, विशिष्ट अतिथियों और उच्चस्तरीय अधिकारियों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस गेस्ट हाउस तैयार किया जाएगा. इसे स्टेट गेस्ट हाउस और अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर के रूप में तैयार किया जाएगा.

बता दें कि 2024 में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ अक्टूबर 2024 में 6 फ्लैगस्टाफ मार्ग (सिविल लाइंस स्थित) बंगले से बाहर चले गए थे.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान 'शीशमहल' बड़ा चुनावी मुद्दा बना था. बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए करोड़ों रुपये खर्च करके अपना 'शीशमहल' बनवाया है. बीजेपी ने दावा किया था कि इस कथित शीशमहल में 4.5 करोड़ के पर्दे लगाए गए हैं. बाथरूम में 15 करोड़ की वॉटर सप्लाई और सेनेटरी फिटिंग करवाई गई है.

Advertisement

चुनाव में जीत के बाद जब रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बनी थीं तो उन्होंने कहा था कि वह उस बंगले में नहीं रहेंगीं, जहां केजरीवाल रहते थे. इसके बाद रेखा गुप्ता को दूसरा बंगला अलॉट किया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »