कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ फिर प्रदर्शन करेंगे बजरंग पूनिया, कहा- कोर्ट भी जाएंगे

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ रेसलर बजरंग पूनिया ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा कि वो इस मुद्दे को लेकर कोर्ट भी जाएंगे और फिर विरोध करेंगे. खिलाड़ियों ने बृजभूषण सिंह पर बीते दिनों खिलाड़ियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था.

Advertisement
बजरंग पूनिया ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा बजरंग पूनिया ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 9:28 PM IST

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय कुश्ती महासंघ) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर बीते दिनों महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था. अब इसको लेकर एक बार फिर रेसलर बजरंग पूनिया ने मोर्चा खोल दिया है.

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने कहा कि वो इस मुद्दे को लेकर फिर विरोध करेंगे और कोर्ट भी जाएंगे. बता दें कि बृजभूषण सिंह को लेकर खिलाड़ियों ने जंतर मंतर प्रदर्शन भी किया था. 

Advertisement

पहलवानों का आरोप था कि रेसलर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अपशब्दों का प्रयोग किया था और खिलाड़ियों को गाली भी दी गई थी. पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, हम यहां खेलने आए हैं. वो विशेष रूप से खिलाड़ी और राज्य को टारगेट कर रहे हैं. 

विनेश फोगाट का कहना था कि घायल होने पर कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है. नेशनल ना खेलने की बात करते हैं. विनेश ने रोते हुए कहा कि अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का बोला था. फेडरेशन ने मुझे मेंटली टॉर्चर किया. मैं इसके बाद सुसाइड करने की सोच रही थी.

बजरंग पूनिया ने कहा था कि महासंघ द्वारा हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. फेडरेशन द्वारा एक दिन पहले ही नियम बना लिए जाते हैं. सारी भूमिका प्रेसिडेंट निभा रहे हैं. प्रेसिडेंट हमसे गाली-गलौज करते हैं. प्लेयर्स को थप्पड़ मार दिया था.

Advertisement

बृजभूषण सिंह ने दी थी सफाई

वहीं, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने खिलाड़ियों के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था कि मैंने किसी खिलाड़ी का उत्पीड़न नहीं किया है.  यौन शोषण के आरोप पर उन्होंने पूछा था- मैंने किसका किया? खिलाड़ियों के शोषण के आरोप गलत हैं. जिसका आरोप है, उसे सामने आना चाहिए. कुछ पहलवान ट्रायल देना नहीं चाहते थे. अगर कुछ दिक्कत थी तो 10 साल से क्या कर रहे थे. ओलंपिक के लिए हमने नियम बनाए हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »