भारत की नागरिकता मिलने के बाद क्या चुनाव लड़ेंगे अक्षय कुमार? खुद दिया था ये जवाब

अक्षय कुमार के ससुर राजेश खन्ना कांग्रेसी थे. राजेश खन्ना ने 1991 में नई दिल्ली से बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में उन्हें लालकृष्ण आडवाणी ने मात दी थी. हालांकि, इसी सीट पर हुए उपचुनाव में राजेश खन्ना ने शत्रुघ्न सिन्हा को हरा दिया था.

Advertisement
अक्षय कुमार ने 2019 चुनाव से पहले पीएम मोदी का गैर राजनीतिक इंटरव्यू लिया था. अक्षय कुमार ने 2019 चुनाव से पहले पीएम मोदी का गैर राजनीतिक इंटरव्यू लिया था.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

अभिनेता अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल गई है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी. हैप्पी इंडिपेंडेंस डे. जय हिंद. अक्षय को भारत की नागरिकता मिलने के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या वे राजनीति में आएंगे या फिर 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? अक्षय ने कुछ समय पहले ही हमारे सहयोगी द लल्लनटॉप से बातचीत में राजनीति में आने से जुड़े सवाल पर जवाब दिया था.

Advertisement

अक्षय से जब पीएम मोदी से नजदीकी और राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया, तो अक्षय ने जवाब में कहा था, मुझे राजनीति में आने का कोई शौक नहीं है. मैं ऐसी फिल्में करना चाहता हूं. देश के लिए जैसा नागरिक कर सकता है, मैं वैसा करता हूं. मुझे कोई भी जगह ऐसी नजर आती है, जहां मैं कुछ कर सकता हूं. मैं खुद वहां नहीं जा सकता, पैसे भेजकर जो भी मुझसे होता है, कर देता हूं. लेकिन मुझे राजनीति में नहीं जाना. मैं फिल्में बनाकर खुश हूं. 

 

अक्षय के पास थी कनाडा की नागरिकता

अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता थी. इसे लेकर उनपर निशाना भी साधा जाता रहा है. सोशल मीडिया पर भी अक्षय इसे लेकर कई बार ट्रोल हो चुके हैं. अक्षय ने पिछले आज तक को दिए इंटरव्यू में कहा था, मुझे खराब लगता है, जब लोग मेरी नागरिकता पर सवाल खड़े करते हैं. वह किसी भी बारे में कुछ नहीं जानते. बस बातें बनाते हैं. सबसे ज्यादा मुझे यह खराब लगता है जब लोग मुझे कैनेडियन कुमार कहकर बुलाते हैं. अक्षय ने कहा था, भारत मेरे लिए सबकुछ है. मैंने जो भी कमाया है, यहां रहकर कमाया है. और मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे लौटाने का मौका मिला है. उन्होंने बताया था कि उन्होंने भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया है. 

Advertisement

कैसे मिली थी कनाडा की नागरिकता?

अक्षय ने बताया था कि 1990-2000 के दशक में जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं, तब उन्होंने कनाडा जाकर काम करना शुरू किया था. उन्होंने वहां नागरिकता के लिए अप्लाई किया था. उन्हें वहां की नागरिकता भी मिल गई. लेकिन बाद में उनकी फिल्में चल निकलीं और वे वापस भारत आ गए. अक्षय ने बताया था, फिल्में हिट होने के बाद उन्हें काम मिलता गया और वे भारत ही रुक गए. 

बीजेपी से नजदीकी के लगते रहे आरोप

अक्षय कुमार पर पीएम मोदी और बीजेपी के नजदीकी होने के आरोप लगते रहे हैं. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने पीएम मोदी का नॉन पॉलिटिकल इंटरव्यू लिया था. इतना ही नहीं अक्षय कुमार कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ भी करते रहे हैं. 

अक्षय के ससुर कांग्रेस से रहे सांसद

अक्षय कुमार के ससुर राजेश खन्ना कांग्रेसी थे. राजेश खन्ना ने 1991 में नई दिल्ली से बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ चुनाव लड़ा था. हालांकि, इस चुनाव में आडवाणी ने मामूली अंतर (1,589 वोटों)  से राजेश खन्ना को हरा दिया था. इस चुनाव में आडवाणी गांधीनगर से भी चुनाव जीते थे. ऐसे में उन्होंने नई दिल्ली सीट छोड़ दी थी. इस सीट पर उपचुनाव में बीजेपी ने शत्रुघ्न सिन्हा को राजेश खन्ना के खिलाफ उतारा था. हालांकि, राजेश खन्ना ने शत्रुघ्न सिन्हा को मात दे दी थी. 

 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »