'घबराने की जरूरत नहीं...', पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ सिंह की अपील

पश्चिम एशिया संकट को लेकर अनौपचारिक सशक्त समूह (IGoM) की बैठक हुई. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि सरकार सप्लाई चेन में किसी भी तरह की कमी या रुकावट को रोकने के लिए ठोस कदम उठा रही है.

Advertisement
 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- मैं लोगों से शांत रहने और किसी भी तरह की घबराहट से बचने का आग्रह करता हूं. (Photo: X/@rajnathsingh) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- मैं लोगों से शांत रहने और किसी भी तरह की घबराहट से बचने का आग्रह करता हूं. (Photo: X/@rajnathsingh)

शिवानी शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:13 PM IST

पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं, जिसका असर भारत पर भी दिखाई दे रहा है. व्यापारिक रास्तों पर दबाव बढ़ रहा है और गैस-तेल जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई प्रभावित हो रही है. इस स्थिति को देखते हुए सोमवार को अनौपचारिक सशक्त समूह (IGoM) की 5वीं बैठक आयोजित की गई. जिसका नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया.

Advertisement

बैठक में एनर्जी सप्लाई चेन और देश में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता से जुड़े संभावित जोखिमों की समीक्षा की गई. सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जरूरी सामानों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.

Photo: X/@rajnathsingh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं लोगों से शांत रहने और किसी भी तरह की घबराहट से बचने का आग्रह करता हूं, क्योंकि सरकार सप्लाई चेन में किसी भी कमी या रुकावट को रोकने के लिए ठोस कदम उठा रही है.

वैश्विक उथल‑पुथल और चुनौतियों का सामना करने में जनता की सामूहिक भागीदारी के लिए प्रधानमंत्री मोदी की अपील आत्मनिर्भरता और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि यह प्रधानमंत्री का कठिन वैश्विक दौर में ऊर्जा संरक्षण के प्रति बड़ा संदेश है.

Advertisement

बता दें, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद (तेलंगाना) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कई अहम जानकारी शेयर की थी. प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सालभर तक सोना खरीदने से बचें. PM मोदी ने कहा, 'हमें देश हित में तय करना होगा कि सालभर तक घर में कोई भी कार्यक्रम हो, हम सोने के गहने नहीं खरीदेंगे'. इसके साथ ही PM मोदी ने कोरोना काल का जिक्र भी किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement