Weather Today: मध्य प्रदेश से गुजरात तक इन राज्यों में आज पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Heatwave Alert: कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, पंजाब समेत विभिन्न राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव (Heatwave) चलने का अनुमान है.

Advertisement
Weather Update Today Weather Update Today

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2022,
  • अपडेटेड 7:21 AM IST
  • दिल्ली में 44 डिग्री तक जा सकता है पारा
  • जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश का अनुमान

Weather Forecast: उत्तर भारत में एक बार फिर से गर्मी का कहर बढ़ने लगा है. राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग (IMD) ने आज राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. देश की राजधानी में आज भी हीटवेव का कहर रहने वाला है. 

Advertisement

गुजरात के अहमदाबाद की बात करें तो आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. 

हालांकि, उत्तराखंड में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने वाला है. देहरादून में आज का न्यूनतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. 

राजस्थान के जयपुर की बात करें तो आज का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आसमान में तेज धूप खिली रहेगी. वहीं, जम्मू की बात करें तो आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. 

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 28.0 44.0
श्रीनगर 13.0 31.0
अहमदाबाद 29.0 44.0
भोपाल 26.0 44.0
चंडीगढ़ 28.0 44.0
देहरादून 22.0 36.0
जयपुर 32.0 44.0
शिमला 20.0 31.0
मुंबई 27.0 35.0
लखनऊ 27.0 43.0
गाजियाबाद 27.0 43.0
जम्मू 24.0 39.0
लेह 9.0 23.0
पटना 28.0 39.0

जानिए अपने शहरे के मौसम का हाल

Advertisement

इन दिनों यूपी में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. बीते कई दिनों से पारा 40 डिग्री से अधिक ही बना हुआ है. लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. अधिकतम तापमान की बात करें तो यह आज 41 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. बिहार के पटना में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

Delhi Temperature

उधर, हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज का न्यूतनम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

इन राज्यों में आज हीटवेव का कहर
कई राज्यों में हीटवेव भी पड़ रही है, जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव चलने का अनुमान है. skymetweather के अनुसार, कई राज्यों में हल्की बारिश भी संभव है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »