स्मार्टफोन की जिद बनी जानलेवा... दोस्तों के पास महंगा फोन देख अड़ी 15 साल की छात्रा, मां के मना करने पर उठाया आत्मघाती कदम

विशाखापट्टनम के कांचरापालम इलाके में एक 15 साल की छात्रा ने महंगा स्मार्टफोन न मिलने पर मां से बहस के बाद अपनी जान दे दी. लड़की पिछले कई दिनों से महंगा फोन मांग रही थी, लेकिन मजदूरी करने वाली उसकी मां आर्थिक तंगी के चलते फोन नहीं दिला पाईं.

Advertisement
विशाखापत्तनम में महंगे स्मार्टफोन को लेकर 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड (Photo: ITG) विशाखापत्तनम में महंगे स्मार्टफोन को लेकर 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड (Photo: ITG)

अपूर्वा जयचंद्रन

  • विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश,
  • 28 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के कांचरापालम थाना क्षेत्र के धर्मानगर में गुरुवार को एक 15 साल की लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, महंगा स्मार्टफोन खरीदने को लेकर मां और बेटी के बीच हुई बहस के बाद यह घटना हुई. मृतक लड़की नौवीं कक्षा की छात्रा थी और अपनी मां तथा भाई के साथ रहती थी. माता-पिता के बीच वैवाहिक मतभेद के चलते परिवार पिता से अलग रह रहा था.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की पिछले कई दिनों से महंगे मोबाइल फोन की मांग कर रही थी. उसने अपनी सहेलियों के पास वैसा ही फोन देखा था, जिसके बाद उसने घरवालों से भी वही फोन दिलाने की जिद पकड़ ली. लड़की की मां रोज कमाने-खाने वाली मजदूर हैं और वे इतना महंगा फोन खरीदने की स्थिति में नहीं थीं. मां ने बेटी को अपनी मजबूरी समझाने की कोशिश की, लेकिन इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा था.

गुरुवार को इसी विषय पर दोबारा बहस हुई. बहस के बाद लड़की अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला, तो घर के लोगों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा खुलवाया. अंदर जाकर देखा तो लड़की का शव मिला. इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बेटा तेरे पैर पड़ती हूं, आजा...', गिड़गिड़ाती रही मां, संभाजीनगर में 3 मौतों से चंद मिनट पहले का Video

घटना की सूचना मिलते ही कांचरापालम पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गहराई से जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले में और कोई वजह तो नहीं थी. इलाके में इस घटना के बाद मातम का माहौल है और पड़ोसी भी हैरान हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »