बरेली में 320 करोड़ की वक्फ संपत्ति का घोटाला! मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने लगाए आरोप

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ़्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने वक्फ संपत्तियों में 320 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने जिला अधिकारी(DM) कार्यालय पहुंचकर करीब 50 पेज के दस्तावेज़ प्रशासन को पेश करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की.

Advertisement
मौलाना मुफ़्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी (Photo: ITG) मौलाना मुफ़्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी (Photo: ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की ओर से 320 करोड़ रुपये की वक्फ संपत्ति घोटाले का दावा किया गया है. मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने इन दावों के साथ प्रशासन को करीब 50 पेज के दस्तावेज़ भी पेश कर दिए हैं.

बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ़्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने वक्फ संपत्तियों में 320 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि वक्फ की संपत्तियों के साथ छेड़छाड़ हुई है.

Advertisement

मौलाना ने जिला अधिकारी(DM) कार्यालय पहुंचकर करीब 50 पेज के दस्तावेज़ प्रशासन को पेश करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की. मौलाना ने आरोप लगाया कि बहेड़ी तहसील के गांव जाम सावंत में करीब 1400 बीघा वक्फ जमीन बेची गई है या बेचने की तैयारी की जा रही है. इसकी मौजूदा कीमत लगभग 220 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: 2027 में मुसलमान किसके साथ? वक्फ के मुद्दे पर भाजपा-सपा-AIMIM के मुस्लिम नेता भिड़े

मौलाना का आरोप है कि सदर तहसील के गांव चंद्रपुर बिजपुरी की करीब 100 करोड़ की वक्फ जमीन भी बेची गई. उन्होंने दावा किया है कि बरेली में 320 करोड़ की वक्फ संपत्ति का घोटाला हुआ है. उन्होंने अपने आरोपों के साथ सभी दस्तावेज़ DM कार्यालय में पेश कर दिए हैं.

सपा पर लगाया आरोप

मौलाना मुफ़्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह घोटाला सपा के कार्याकाल में हुआ. उनका कहना है कि सपा के शासनकाल में घोटाले के जिम्मेदार लोगों ने भू माफियाओं के साथ मिलीभगत करके औने-पौने दामों पर वक्फ की ज़मीनें बेच दी. 

Advertisement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घेरते हुए मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि अखिलेश राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर तो बोलते हैं लेकिन कभी वक्फ पर नहीं होते. उन्होंने वक्फ घोटाले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि वक्फ की संपत्तियां गरीब मुसलमानों और धार्मिक कार्यों के लिए थीं, लेकिन उनका दुरुपयोग किया गया. उन्होंने इस मामले में जल्द से जल्द जांच करने की मांग की है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »