टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर ऋतिक पर रैपिडो का बड़ा बयान, बताई पूरी हिस्ट्री

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर रैपिडो ने बयान जारी कर सफाई दी है. कंपनी के मुताबिक मीडिया रिपोर्ट्स में जिस व्यक्ति का जिक्र है, वह 14 अक्टूबर से उसके प्लेटफॉर्म पर कैप्टन के तौर पर सक्रिय नहीं था.

Advertisement
मुंबई पुलिस तीनों शूटर्स को लेकर गई मुंबई. (Photo: ITG) मुंबई पुलिस तीनों शूटर्स को लेकर गई मुंबई. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:58 AM IST

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नई जानकारी सामने आ रही है. इस केस में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें दो हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि एक बिहार का रहने वाला है जिसका नाम ऋतिक है. ऋतिक को लेकर दावा किया गया था, वह रैपिडो में गाड़ी चलाता था और उसे पूरे इलाके के बारे में जानकारी थी. वहीं अब रैपिडो ने ऋतिक को लेकर अपना बयान जारी किया है.

Advertisement

रैपिडो ने क्या कहा?
कंपनी ने बयान में कहा कि मिस्टर टाइगर श्रॉफ और उनकी टीम के साथ हुई घटना को लेकर हम बेहद चिंतित हैं, और हमें इस बात की राहत है कि वे सुरक्षित हैं. हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं. हमें मीडिया की उन रिपोर्टों की जानकारी है जिनमें रैपिडो (Rapido) प्लेटफॉर्म पर 'कैप्टन' के तौर पर रजिस्टर्ड एक व्यक्ति का जिक्र है. 

वह 14 अक्टूबर से हमारे प्लेटफॉर्म पर 'कैप्टन' के रूप में सक्रिय नहीं है. भारत की 'गिग इकॉनमी' (gig economy) में यह आम बात है कि कोई व्यक्ति एक ही समय में कई प्लेटफॉर्म्स पर रजिस्टर्ड हो सकता है. घटना वाले दिन, उस व्यक्ति ने एक ग्राहक के तौर पर रैपिडो की सेवाओं का इस्तेमाल किया था.

हम लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और जांच में उनका सहयोग कर रहे हैं. हमने तुरंत प्रतिक्रिया दी है और मांगी गई सभी जानकारी उन्हें उपलब्ध करा दी है. रैपिडो में हिंसा या आपराधिक गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है (zero tolerance), और हम आगे भी पूरा सहयोग देना जारी रखेंगे.

Advertisement

शूटर्स को मुंबई लेकर गई पुलिस
टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के मामले में मुंबई पुलिस ने राजस्थान के कोटा से आरोपियों को ले जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. कोटा के एएसपी सुभाष चंद्र मिश्रा के मुताबिक मुंबई पुलिस ने आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड हासिल कर ली है. 

इसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया. मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुंबई पुलिस आरोपियों को अपने साथ लेकर रवाना हो गई. अब आरोपियों को मुंबई ले जाकर मामले में आगे की जांच की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »