भारतीय वायुसेना को कल मिलेंगे तीन और राफेल, पांच पहले ही आ चुके हैं भारत

वायुसेना को बुधवार को तीन और राफेल लड़ाकू विमान मिल जाएंगे. तीनों राफेल विमान फ्रांस से उड़ान भरने के बाद शाम को अंबाला एयरबेस पर लैंड करेंगे. इससे पहले पांच राफेल विमानों का पहला बेड़ा 28 जुलाई को भारत पहुंचा था. इन्हें 10 सितंबर को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था. 

Advertisement
तीन राफेल विमानों की भारत में होगी लैंडिंग (फाइल फोटो) तीन राफेल विमानों की भारत में होगी लैंडिंग (फाइल फोटो)

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST
  • बुधवार को तीन और राफेल लड़ाकू विमान भारत को मिलेंगे
  • तीनों राफेल विमान अंबाला एयरबेस पर करेंगे लैंड
  • पांच विमान पहले ही आ चुके हैं भारत

भारतीय वायुसेना को बुधवार को तीन और राफेल लड़ाकू विमान मिल जाएंगे. तीनों राफेल विमान फ्रांस से उड़ान भरने के बाद शाम को अंबाला एयरबेस पर लैंड करेंगे. इससे पहले पांच राफेल विमानों का पहला बेड़ा 28 जुलाई को भारत पहुंचा था. इन्हें 10 सितंबर को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था. 

इन तीन विमानों की लैंडिंग के साथ ही भारत में राफेल लड़ाकू विमानों की संख्या 8 हो जाएगी. राफेल लड़ाकू विमानों की तैनाती पहले ही की जा चुकी है. LAC पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच उन्हें लद्दाख में तैनात किया गया.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

अप्रैल तक मिल जाएंगे 16 राफेल

अगले साल अप्रैल तक भारत को कुल 21 राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से मिलेंगे. कल तीन विमानों की लैंडिंग के साथ ये 8 हो जाएंगे. भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए सौदा किया है. 21 राफेल विमानों की डिलीवरी के साथ ही भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता में अभूतपूर्व इजाफा होगा. 

29 जुलाई को पांच राफेल पहुंचे भारत

बता दें कि 29 जुलाई को 5 राफेल जेट अंबाला एयरबेस में पहुंचे थे. इन्हें वायुसेना के 17 स्क्वाड्रन में शामिल किया गया. कल आने वाले तीन विमान फ्रांस के Bordeaux-Merignac facility से सीधे अंबाला पहुंचेंगे. इन लड़ाकू विमान को ईंधन भरने के लिए बीच में रुकने की जरूरत नहीं होगी, इनकी रिफ्यूलिंग हवा में ही की जाएगी. इससे पहले 29 जुलाई को जो विमान भारत आए थे वे अबू धाबी में रुके थे और वहां पर इन विमानों में ईंधन भरा गया था.

Advertisement

नवंबर के बाद जनवरी में राफेल को बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन 3 और राफेल विमानों की डिलीवरी देगी. इसके बाद फिर मार्च में 3 और विमान भारत को सौंपा जाएगा. अप्रैल 2021 में भारत को फ्रांस 7 और राफेल विमानों की डिलीवरी करेगा. इस तरह से भारत को अप्रैल 21 तक कुल 21 (5+3+3+3+7) राफेल विमानों की डिलीवरी मिल जाएगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »