चेन्नई में झमाझम बारिश, अलर्ट पर प्रशासन, NDRF ने परखीं तैयारियां

चेन्नई में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है, जिसमें सबसे ज्यादा असर उत्तरी चेन्नई में देखने को मिला है. इस बीच, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) ने बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की है.

Advertisement
चेन्नई में शनिवार शाम से ही भारी बारिश हो रही है. (Photo: PTI) चेन्नई में शनिवार शाम से ही भारी बारिश हो रही है. (Photo: PTI)

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST

चेन्नई में लगातार भारी बारिश हो रही है. खासकर, उत्तरी चेन्नई में सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिली है. इस बीच, चेन्नई कॉर्पोरेशन के कमिश्नर समीरन ने पिछले 24 घंटों की बारिश की रिपोर्ट जारी की है.

नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के जवानों ने कॉर्पोरेशन हेडक्वार्टर 'रिपन बिल्डिंग' का दौरा किया और कॉर्पोरेशन कमिश्नर डॉ. जी.एस. समीरन (IAS) के साथ बचाव और राहत कार्यों पर चर्चा की.

Advertisement

शहर में भारी बारिश के बाद, तमिलनाडु के लोक निर्माण और खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन ने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के रोयापुरम जोन में ब्रॉडवे कुरालागम जंक्शन पर बारिश का पानी निकालने के कामों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के कमिश्नर डॉ. जी.एस. समीरन (IAS), जॉइंट कमिश्नर (वर्क्स) सी. सरवनन (IAS), डिप्टी कमिश्नर (नॉर्थ) श्वेता सुमन (IAS), ज़ोनल असिस्टेंट कमिश्नर सत्य नारायणन और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

बता दें, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 23 अक्तूबर तक तटीय कर्नाटक, केरलम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

वहीं, दिल्ली-NCR के मौसम की बात करें तो आज रविवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. दिल्ली में अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 18°C से 20°C के बीच रहने की संभावना है. दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »