उत्तर भारत में बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम ने करवट ली है. दिल्ली एनसीआर में तापमान गिरने से ठंडक बढ़ी है, जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है. उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और कई मैदानी राज्यों में भी बारिश के आसार हैं. दूसरी ओर, दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी है. मुंबई में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने लू का पीला अलर्ट दिया है.