पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों के विस्थापन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान से आए दलित हिंदुओं के हक में बड़ा बयान देते हुए उनके विस्थापन पर फिलहाल रोक लगा दी है. कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि नागरिकता देने के बाद इन लोगों के लिए गरिमापूर्ण आवास की व्यवस्था क्यों नहीं की गई.

Advertisement
हिंदू शरणार्थियों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल (File Photo: ITG) हिंदू शरणार्थियों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल (File Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान से आए अनुसूचित जाति के हिंदुओं की दुर्दशा पर संज्ञान लेते हुए उनके विस्थापन पर रोक लगा दी है. जस्टिस एम एम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटेश्वर सिंह की बेंच ने यह आदेश मजनूं का टीला और सिग्नेचर ब्रिज के पास रहने वाले करीब ढाई सौ परिवारों के एक हजार से ज्यादा लोगों को बचाने के लिए दिया है. 

Advertisement

कोर्ट ने कहा कि जब सरकार ने इन लोगों को भारतीय नागरिकता दे दी है, तो उन्हें इज्जत के साथ रहने के लिए जगह भी दी जानी चाहिए. 

केंद्र सरकार को इस मामले पर जवाब देने के लिए चार हफ्ते का वक्त दिया गया है. तब तक इन परिवारों को विस्थापित करने की किसी भी सरकारी मुहिम या परियोजना पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी.

'गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार'

कोर्ट ने पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए लोगों की स्थिति पर चिंता जताई है. जस्टिस सुंदरेश की बेंच ने कहा कि नागरिकता मिलने के बावजूद इन लोगों पर विस्थापन का खतरा मंडराना गंभीर मुद्दा है. कोर्ट का मानना है कि नागरिक के रूप में उन्हें सम्मानजनक आवास मिलना चाहिए. सिग्नेचर ब्रिज के आस-पास अस्थायी रूप से रह रहे इन लोगों को बिना किसी ठोस योजना के हटाना उनके अधिकारों का उल्लंघन होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'नोटिस मिलने पर डरे नहीं हिंदू शरणार्थी, CAA का आवेदन करें', बंगाल में बोले - अमित शाह

एक हजार से ज्यादा लोगों को बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से मजनूं का टीला इलाके में रहने वाले परिवारों को बड़ी राहत मिली है. सरकार की विस्थापन परियोजना से करीब 1000 से ज्यादा लोग बेघर होने की कगार पर थे. अब अगले चार हफ्तों तक सरकार कोई भी कार्रवाई नहीं कर सकेगी. इस दौरान केंद्र को यह बताना होगा कि इन नागरिकों के स्थायी पुनर्वास और आवास के लिए प्रशासन क्या कदम उठा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »