'केजरीवाल के लिए तिहाड़ जेल टॉर्चर हाउस बन गया...', संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने इस चिट्ठी में कहा कि सूत्रों से उन्हें पता चला है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) चौबीसे घंटे केजरीवाल पर नजर रख रहा है. ऐसा लग रहा है कोई बहुत बड़ा जासूस CM केजरीवाल की जासूसी कर रहा है.

Advertisement
Sanjay-Singh Sanjay-Singh

पंकज जैन / अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी. उन्होंने इस चिट्ठी में कहा कि तिहाड़ जेल अरविंद केजरीवाल के लिए टॉर्चर रूम बन गई है. 

सिंह ने इस चिट्ठी में कहा कि सूत्रों से उन्हें पता चला है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) चौबीसे घंटे केजरीवाल पर नजर रख रहा है. ऐसा लग रहा है कोई बहुत बड़ा जासूस CM केजरीवाल की जासूसी कर रहा है. चिट्ठी में कहा गया कि केजरीवाल को 23 दिन तक इंसुलिन नहीं दी गई. दिल्ली के लोगों की सेवा करना क्या केजरीवल का अपराध है? उनसे ये व्यक्तिगत दुश्मनी क्यों? क्या आप विपक्ष के नेता की जान लेकर उसे खत्म करना चाहते हैं. मुझे दुख है पीएमओ और एलजी की निगरानी में ये सब हो रहा है.

Advertisement

कैदियों के बीच हुई लड़ाई... AAP ने कहा- तिहाड़ में केजरीवाल असुरक्षित

तिहाड़ में कैदियों के बीच हुई लड़ाई की घटना सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. संजय सिंह ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि तिहाड़ जेल के अंदर भी हत्याएं हुई हैं.

संजय सिंह ने कहा कि क्या होगा अगर कल अरविंद केजरीवाल पर भी इस तरह का हमला हो जाए. हमें तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर फिक्र हो रही है. अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है. AAP ने तिहाड़ जेल में सुरक्षा चूक और कल रात हुई हिंसा का हवाला देते हुए ये बातें कहीं. 

7 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इससे पहले ईडी ने उन्हें मामले में पूछताछ के लिए 9 समन जारी किए थे. हालांकि, केजरीवाल किसी भी समन पर पेश नहीं हुए. गिरफ्तारी के बाद लगभग 10 दिन तक केजरीवाल ईडी की कस्टडी में रहे थे. इसके बाद 1 अप्रैल को उन्हें अदालत ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद 15 अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें फिर 23 अप्रैल तक की हिरासत में भेज दिया था. फिलहाल उनकी न्यायिक हिरासत को  बढ़ाकर सात मई कर दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »