केरल में भारी बारिश के बीच आज सबरीमाला की तीर्थयात्रा पर प्रशासन ने लगाई रोक

डीएम दिव्य एस अय्यर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पथानामथिट्टा जिले में लगातार हो रही बारिश से पंबा नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया है, लिहाजा काक्की-अनाथोड जलाशय और पंबा बांध में रेड अलर्ट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, शनिवार की पंबा और सबरीमाला की तीर्थयात्रा पर रोक लगाई गई है

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

aajtak.in

  • पथानामथिट्टा,
  • 20 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST
  • केरल में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल
  • पंबा नदी में जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी

केरल के पथानामथिट्टा जिले में लगातार भारी बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया है. लगातार बढ़ते जल स्तर से बाढ़ के हालात बन गए हैं. ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने एक आदेश जारी कर सबरीमाला के लिए शनिवार की तीर्थयात्रा पर रोक लगा दी है.

डीएम दिव्य एस अय्यर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पथानामथिट्टा जिले में लगातार हो रही बारिश से पंबा नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया है, लिहाजा काक्की-अनाथोड जलाशय और पंबा बांध में रेड अलर्ट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, शनिवार की पंबा और सबरीमाला की तीर्थयात्रा पर रोक लगाई गई है

Advertisement

सरकारी आदेश में कहा गया है वर्चुअल माध्यम से स्लॉट बुक करने वाले तीर्थयात्री मौसम के अनुकूल होने पर संभावित स्लॉट में दर्शन कर सकेंगे. अभी विपरीत हालात में सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की गई है. प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश के चलते अलर्ट जारी कर दिया है.

वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पिछली साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को वर्चुअल माध्यम से अनुमति दी जा रही है, ताकि महामारी और भारी बारिश के मद्देनजर तीर्थयात्रियों की भीड़ का नियंत्रित किया जा सके.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »