'पापा, आपके सपनों का भारत जरूर बनाऊंगा', राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल का भावुक संदेश

राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर को श्रद्धांजलि अर्पित की. राहुल गांधी ने अपने पिता के साथ पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया.

Advertisement
राहुल गांधी ने अपने पिता को किया याद. (photo: Social Media @RahulGandhi.) राहुल गांधी ने अपने पिता को किया याद. (photo: Social Media @RahulGandhi.)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने अपने पिता के साथ बचपन की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की. राहुल ने कहा कि वह राजीव गांधी के कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत के सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी निभाएंगे.

राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'पापा, मैं उस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत के सपने को पूरी जिम्मेदारी के साथ साकार करूंगा, जिसका आपने सपना देखा था. आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी'.

Advertisement

इससे पहले राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती बम हमले में हत्या कर दी थी. ये हमला लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम द्वारा किया गया था. उस वक्त राजीव गांधी की उम्र 46 साल थी. उनकी हत्या को श्रीलंका के गृहयुद्ध में श्रीलंकाई सरकार के समर्थन में भारत के सैन्य हस्तक्षेप से जोड़कर देखा गया था.

खड़गे समेत इन कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया. कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया.

Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके शब्दों को याद करते हुए कहा, 'भारत एक प्राचीन देश है, लेकिन एक युवा राष्ट्र भी है. मैं ऐसे भारत का सपना देखता हूं जो मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर हो और दुनिया के अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़ा होकर मानवता की सेवा करे.'

खड़गे ने एक्स पर लिखा, 'उनकी पुण्यतिथि पर हम पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी को अपनी गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. वह भारत के ऐसे महान सपूत थे जिन्होंने देश के करोड़ों लोगों को आशा और आकांक्षा दी'.

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, 'राजीव जी का आधुनिक, सशक्त और एकजुट भारत का विजन आज भी हमें प्रेरित करता है और आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है'.

PM मोदी ने भी पूर्व पीएम को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि'.

आपको बता दें कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था. वह 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. जब राजीव क

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement