राहुल ने खाया रोल, प्रियंका ने पी सॉफ्ट ड्रिंक... धरना स्थल से कांग्रेस नेताओं का VIDEO वायरल

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें राहुल गांधी रोल खाते और स्टिंग पीते नजर आ रहे हैं. वीडियो में केसी वेणुगोपाल भी रोल खाते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि रोल्स ‘खान चाचा’ से ऑर्डर किए गए थे. इस दौरान राहुल गांधी प्रियंका गांधी को भी स्टिंग पीने के लिए कहते नजर आए.

Advertisement
राहुल गांधी धरना स्थल पर रोल और स्टिंग लेते नजर आए. राहुल गांधी धरना स्थल पर रोल और स्टिंग लेते नजर आए.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में राहुल गांधी रोल खाते हुए नजर आ रहे हैं. उनके पास सॉफ्ट ड्रिंक और पानी की बोतलें भी रखी दिखाई दे रही हैं. राहुल गांधी कई घंटों से धरना स्थल पर बैठे हुए हैं, जहां उनके लिए गद्दा और चादर भी बिछाई गई है.

Advertisement

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी रोल खाते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों ने दिल्ली के मशहूर आउटलेट ‘खान चाचा’ से रोल्स ऑर्डर किए थे. वीडियो में राहुल गांधी स्टिंग पीते और नमकीन खाते हुए भी नजर आ रहे हैं.

इस दौरान एक मजेदार पल भी कैमरे में कैद हुआ. राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी को स्टिंग पीने के लिए कहते नजर आए. प्रियंका स्टिंग पीने को लेकर थोड़ी हिचकिचाती दिखीं, जिसके बाद राहुल उन्हें इसे एक बार ट्राई करने के लिए कहते रहे. 

INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन

दरअसल, SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च शुरू किया था. सांसद संसद भवन से निकलकर निर्वाचन सदन की ओर बढ़ रहे थे. इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन समेत INDIA ब्लॉक के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

Advertisement

 चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, आयोग को कांग्रेस पार्टी की ओर से किसी बैठक के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला है. इसके अलावा किसी अन्य विपक्षी दल की ओर से भी बैठक को लेकर कोई अनुरोध चुनाव आयोग को नहीं मिला है. राहुल गांधी ने कहा कि सांसद चुनाव आयुक्त से मिलेंगे और उन्हें मिलना ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि देश की आवाज का अपमान किया गया है. राहुल गांधी ने कहा कि वे सिर्फ चुनाव आयोग से मिलकर यह कहना चाहते हैं कि “आपने वोट चोरी की है.”

उन्होंने कहा कि उन्हें यहां बैठने में कोई परेशानी नहीं है और जितना बैठना पड़ेगा, वे बैठेंगे. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर चुनाव आयोग चाहता है कि वे यहां न बैठें, तो दिल्ली में कोई भी जगह बता दे, वे वहां बैठ जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »