राहुल गांधी का नासिक दौरा कल, कांग्रेस की बैठक के साथ आदिवासी छात्रों से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को नासिक के एक दिवसीय दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरान वे कांग्रेस पार्टी की बैठक करेंगे. साथ ही, कल वे आदिवासी युवाओं और छात्रों से भी मुलाकात करेंगे.

Advertisement
राहुल गांधी (Photo: X/ANI Screengrab) राहुल गांधी (Photo: X/ANI Screengrab)

ऋत्विक भालेकर

  • नासिक,
  • 01 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल नासिक दौरे पर जाने वाले हैं. राहुल गांधी पार्टी की बैठक भी करेंगे. बैठक में आदिवासी छात्रों के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी. इस बैठक का मकसद पार्टी की स्थानीय ताकत को मजबूत करना और भविष्य के लिए रणनीति बनाना है. 

राहुल गांधी के इस दौरे का पूरा फोकस संगठनात्मक तैयारियों का मूल्यांकन करना और पार्टी के आंतरिक नेतृत्व ढांचे को और मजबूत करना है. राहुल गांधी इस दौरान राज्य के वरिष्ठ नेताओं, शहर और जिला इकाई के नए प्रमुखों से भी चर्चा करेंगे. दरअसल, बीते दिनों महाराष्ट्र कांग्रेस ने 'संगठन सृजन अभियान' चलाया था.

Advertisement

इस अभियान के तहत 69 नए स्थानीय अध्यक्ष चुने गए थे. सभी स्थानीय अध्यक्ष 10 दिनों की प्रशिक्षण कार्यशाला में भी भाग ले रहे हैं. राहुल गांधी के साथ उनकी बातचीत के बाद इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंत होगा. इसके अलावा, राहुल गांधी 'वैश्विक राजनीति और भारत' जैसे विषय पर भाषण भी देने वाले हैं. इसमें अंतरराष्ट्रीय राजनीति, कूटनीति और भारत की विदेश नीति जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: 'वोट चोरी से बनी सरकार के लिए जनता ज़रूरी नहीं', 2 करोड़ वोटर्स के नाम कटने पर राहुल गांधी का तंज

राहुल गांधी कल आदिवासी युवाओं और छात्रों से भी मुलाकात करने वाले हैं. इस दौरान आदिवासी होस्टलों की खराब व्यवस्था, सुरक्षा और छात्रों की दूसरी जरूरतों या समस्याओं पर भी वे चर्चा करेंगे. गौरतलब है कि यह मुलाकात उनके हालिया 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम और आदिवासी छात्रों की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे उनके पत्र के बाद हो रही है. बता दें, राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर पुणे में आदिवासी छात्रों की 17 दिन चली भूख हड़ताल का मुद्दा उठाया था, यह हड़ताल 29 अगस्त को खत्म हो गई थी. 

Advertisement

अब राहुल गांधी आदिवासी छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »