'जो सच है उसके साथ खड़े रहिए...', बेटे रेहान की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटने पर बोलीं प्रियंका

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आप जो सच है उसके साथ खड़े रहिए, हर खूबसूरत चीज आपके पास अपना रास्ता खोज लेगी.

Advertisement
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- जो सच है उसके साथ खड़े रहिए, हर खूबसूरत चीज आपके पास अपना रास्ता खोज लेगी. (Photo: PTI) प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- जो सच है उसके साथ खड़े रहिए, हर खूबसूरत चीज आपके पास अपना रास्ता खोज लेगी. (Photo: PTI)

राहुल गौतम

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जब ताकतवर इंसान किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो उसे पता नहीं होता, लेकिन वो उस ताकत को पहले ही खो चुका होता है जिसे बचाने की वो कोशिश कर रहा है.

बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे और कलाकार-फोटोग्राफर रेहान वाड्रा ने बताया कि दिल्ली के हालिया विरोध प्रदर्शनों की उनकी कई तस्वीरें बीकानेर हाउस प्रशासन ने उनकी सोलो प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ घंटे पहले हटा दीं. उनकी प्रदर्शनी 'No Idea is Final' का बुधवार को प्रीव्यू हुआ.

Advertisement

इसे लेकर अब प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर लिखा कि आप जो सच है उसके साथ खड़े रहिए, हर खूबसूरत चीज आपके पास अपना रास्ता खोज लेगी. मुझे आप पर गर्व है, और हमेशा रहेगा.

रेहान ने बताया, उन्हें फोन आया कि एक इमेज में समस्या है और वह पॉलिसी के खिलाफ है. रेहान ने कहा, उन्होंने एक हफ्ते पहले ही अपना लेआउट भेज दिया था, लेकिन उस समय किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी.

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल हुई एक एग्जीबिशन में उन्होंने एक पॉलिटिकल इंस्टॉलेशन देखा था, जिसमें कोई समस्या नहीं थी. ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि इस बार क्या समस्या है.

रेहान ने कहा कि वाइस रेजिडेंट कमिश्नर मेरे पास आए और कहा कि मेरे कलेक्शन का एक बड़ा हिस्सा आपत्तिजनक है. 

Advertisement

रेहान ने कहा कि उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा था कि इसमें क्या समस्या है, क्योंकि उन्होंने अपनी तस्वीरों के चयन में कोई स्पष्ट राजनीतिक सामग्री शामिल नहीं की थी.

उन्होंने बताया कि लोगों और पुलिस फोर्स की तस्वीरें थीं. शायद एक-दो तस्वीरों में कोई राजनीतिक झंडा या राजनीतिक व्यक्ति की तस्वीर रही हो, लेकिन वह भी बहुत छोटे हिस्से में थी, जो गौर से देखने पर ही नजर आती. ऐसे में उन्हें समझ नहीं आया कि इतना बड़ा कदम क्यों उठाया गया. रेहान ने कहा कि उन्हें जितनी जानकारी है, उसके मुताबिक यह फैसला बीकानेर हाउस मैनेजमेंट ने लिया.

रेहान ने बताया था कि उन्हें बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे कहा गया कि अगर शाम 5 बजे तक तस्वीरें नहीं हटाई गईं तो प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी. उनके मुताबिक, उन्होंने प्रदर्शनी का पूरा प्रस्ताव और लेआउट काफी पहले ही बीकानेर हाउस मैनेजमेंट के साथ शेयर किया था. इसके बावजूद प्रशासन ने कुछ तस्वीरें हटा दीं.

वहीं, रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि सब कुछ हटाने का बहुत दबाव था, और यह सब प्रदर्शनी शुरू होने से ठीक दो घंटे पहले हुआ. यह हैरान करने वाला था क्योंकि अधिकारियों को एक हफ़्ते पहले ही PDF फाइल मिल गई थी और उन्हें प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दे दी गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »