नोरा फतेही ने किया था जैकलीन पर मानहानि का मुकदमा, 21 जनवरी को पटियाला हाउस कोर्ट में होगी सुनवाई

अभिनेत्री नोरा फतेही की ओर से जैकलीन के खिलाफ दायर मानहानि मामले में 21 जनवरी को सुनवाई होगी. इस मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट सुनवाई करेगी. इस मामले में अब मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कपिल गुप्ता की कोर्ट ही धारा 164 के तहत याचिकाकर्ता नोरा फतेही का बयान दर्ज करेगी.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:29 PM IST

अभिनेत्री नोरा फतेही की ओर से जैकलीन के खिलाफ दायर मानहानि मामले में पटियाला हाउस कोर्ट 21 जनवरी को सुनवाई करेगा. CMM कोर्ट ने नोरा फतेही की याचिका मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कपिल गुप्ता की कोर्ट मे ट्रांसफर की है. इस मामले में अब मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कपिल गुप्ता की कोर्ट ही धारा 164 के तहत याचिकाकर्ता नोरा फतेही का बयान दर्ज करेगी.

बता दें कि अभिनेत्री नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है. नोरा ने आरोप लगाया है कि जैकलीन अपने फायदे के लिए उसका करियर बर्बाद कर रही है. 

Advertisement

कोर्ट पहुंची दो एक्ट्रेस की लड़ाई

हाल ही में पीएमएलए कोर्ट में जैकलीन ने लिखित बयान दिया था कि ED ने उन्हें गलत तरीके से फंसाया है, जबकि नोरा फतेही जैसे सेलेब्स ने भी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से महंगे-महंगे गिफ्ट लिए थे. लेकिन नोरा को तो गवाह बना दिया गया और उसे फंसा दिया गया. इसी मुद्दे को लेकर नोरा ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है.

नोरा फतेही ने किया जैकलीन पर केस 

दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के ठगी के मामले में जैकलीन फर्नांडिस के साथ-साथ नोरा फतेही से भी लंबी पूछताछ की गई. हालांकि नोरा फतेही ने पूछताछ के दौरान अपना पक्ष साफ कर दिया था. लेकिन अभी तक वो ईडी के रडार पर बनी हुई हैं. ठगी और वसूली मामले में लगे आरोपों से परेशान होकर हाल ही में नोरा फतेही ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया है. नोरा का कहना है कि जैकलीन और मीडिया ट्रायल की वजह से उनकी छवि को भारी नुकसान पहुंचा है.

Advertisement

महंगे गिफ्ट्स लेने की बात को ठहराया गलत

नोरा ने मानहानि का केस करते हुए आरोप लगाया कि 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम जबरदस्ती इस्तेमाल किया गया. नोरा ने दावा किया है कि उनका सुकेश से कोई भी ताल्लुक नहीं है. वो सुकेश को उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए जानती थीं. नोरा ने सुकेश से किसी भी तरह के महंगे गिफ्ट्स लेने की बात को पूरी तरह से गलत बताया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »