सुकेश चंद्रशेखर, ठग
सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar, Con Man) एक भारतीय ठग और व्यवसायी हैं. उसे हाल के वर्षों में भारत का सबसे बड़ा चोर करार दिया गया है. 2017 में, उसे दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैद किया गया था (Sukesh Chandrasekhar Arrested). जेल में रहते हुए उसने 500 करोड़ का घोटाला (Sukesh 500 Crores Scam) किया.
सुकेश चंद्रशेखर, संदिग्ध आपराधिक आरोपों के लिए दिल्ली के जेल में बंद है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चेन्नई में उसके घर से लगभग 82.5 लाख रुपये नकद के जब्त किए हैं. साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग जांच में एक दर्जन से अधिक महंगी गाड़ियां भी जब्त की (ED seized Sukesh Home Chennai).
दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद चद्रशेखर ने हाल ही में शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से रु. 200 करोड़ रुपए ठगा है. द कॉनमैन के नाम फेमस सुकेश कई भारतीय भाषाओं में धाराप्रवाह है ओर किसी से भी आसानी से दोस्ती कर सकता है (Sukesh conned Aditi Sing).
उसके वकील ने प्रेस को बताया कि सुकेश अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को डेट कर रहे थे. दूसरी ओर, जैकलीन फर्नांडीज की प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर इस बात से इंकार कर दिया, लेकिन जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर की तस्वीरे मीडिया में लीक हो गई. सुकेश की दोस्ती बॉलीवुड हस्तियों से भी रही हैं जिन्हें वो काफी मंहगे तोहफे दिया करता था (Sukesh Relationship with Jacqueline Fernandez).
सुकेश चंद्रशेखर का जन्म 1989 में हुआ था (Sukesh Chandrasekhar Age). उसके खिलाफ 15 FIR दर्ज किए जा चुके हैं. सुकेश ने मलयाली अभिनेत्री लीना मारिया पॉल (Leena Maria Paul) से शादी की है (Sukesh Chandrasekhar Wife). ED ने लीना मारिया पॉल की कई संपत्तियों को भी जब्त कर लिया है. इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने हाल ही में लीना को गिरफ्तार किया था (Sukesh Wife Arrested).
लग्जरी लाइफस्टाइल जीने के लिए उसने लगभग 100 से अधिक व्यक्तियों को ठगा है (Sukesh conned 100 people).
जैकलीन फर्नांडिस की मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने सरकारी गवाह बनने की याचिका का विरोध किया है. ED का कहना है कि जैकलीन का व्यवहार संदिग्ध रहा है और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं.
मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी जांच तेज हो गई है. इस मामले से जुड़े UAE से प्रत्यर्पित एक आरोपी को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. वहीं सुकेश की पत्नी लीना पॉलोस को मकोका केस में जमानत नहीं मिली है.
लोकसभा के विशेष सत्र में राहुल गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक को चुनावी रणनीति करार देते हुए BJP पर तीखा हमला किया. टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट कनाडा पर भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगे हैं. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.
राउज एवेन्यू कोर्ट ने चर्चित 'टू लीव्स' सिंबल घोटाले से जुड़े मामले में सुकेश चंद्रशेखर को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है. यह मामला PMLA के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसे बेल देने का फैसला सुनाया.
200 करोड़ की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और लीना मारिया पॉलोस की जमानत याचिकाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतिम सुनवाई पूरी कर ली है. अदालत ने सभी पक्षों को अपनी दलीलों का सार बिंदुवार सौंपने का निर्देश दिया है.
जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जैकलिन फर्नांडीज को एयरबस एच सीरीज हेलिकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा किया है. 14 फरवरी 2026 के प्रेम पत्र में उन्होंने अपने प्यार, पछतावे और समर्पण का इजहार किया. उन्होंने कानूनी परेशानियों के लिए माफी मांगी और रिश्ते की तुलना मशहूर प्रेम कहानियों से की. हेलिकॉप्टर को लग्जरी और कस्टमाइज बताया गया है. जैकलिन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को खरीदने की पेशकश की है. उसने आरसीबी की प्रमोटर कंपनी डायजियो (Diageo) को पत्र लिखकर LS Holdings के जरिए 8300 करोड़ रुपये की ऑल-कैश डील का प्रस्ताव दिया है.
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने 200 करोड़ रुपये की रंगदारी से जुड़े मामले में ऐसा कदम उठाया है, जिसने पूरे केस की दिशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में विशेष न्यायाधीश (एएसजे) प्रशांत शर्मा के समक्ष दाखिल आवेदन में सुकेश ने शिकायतकर्ता अदिति सिंह को 217 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है.
महाठग सुकेश ने क्रिसमस के मौके पर जैकलीन को बधाई देते हुए अमेरिका के पॉश इलाके बेवर्ली हिल्स में एक आलीशान बंगला गिफ्ट करने का दावा किया है. सुकेश ने लेटर में अफसोस जताते हुए कहा कि वह जैकलीन के सामने मौजूद नहीं है और इस खास तोहफे को देते समय उनकी मुस्कान को नहीं देख पा रहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 215 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस को रद्द करने की मांग की थी. कोर्ट ने कहा कि आरोपों को मुकदमे से पहले खारिज नहीं किया जा सकता.
जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी. जैकलीन का कहना है कि उनके खिलाफ आरोप झूठे हैं, जबकि ईडी ने उन्हें महंगे गिफ्ट लेने के चलते सहआरोपी बनाया है.
जैकलीन फर्नांडिस को ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सह-आरोपी बनाया गया है. ईडी के अनुसार, सुकेश ने करोड़ों की ठगी से अर्जित धन से जैकलीन को महंगे गिफ्ट और सुविधाएं दी थीं. ईडी ने इसी आधार पर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.
मंडोली जेल के मेडिकल ऑफिसर आर राठी को रिटायरमेंट के दिन निलंबित कर दिया गया है. यह फैसला उस सिफारिश के चलते लिया गया है जिसमें उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर को जेल में घड़ी पहनने की अनुमति दी थी. मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.
दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एलॉन मस्क के नाम एक चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में सुकेश ने X में दो अरब डॉलर निवेश करने की मंशा जताई है. उनका कहना है कि वह एक अरब डॉलर तुरंत जबकि बाकी एक अरब डॉलर एक साल बाद निवेश करना चाहते हैं.
करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने 2024-25 में अपनी कंपनियों द्वारा वैश्विक स्तर पर की गई कमाई का खुलासा किया और टैक्स जमा करने की इजाजत मांगी. सुकेश ने खुद को एक गौरवान्वित भारतीय बताते हुए पीएम मोदी की तारीफ की और बकाया टैक्स के निपटान के प्रति अपनी इच्छा जाहिर की.
जैकलिन फर्नांडीज के नाम लिखे पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा, "मेरे लिए तुम मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा क्रिसमस गिफ्ट हो. तुम्हारा प्यार ही है, जो मुझे मजबूत बनाए रखता है."
फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर को तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने चिट्ठी लिखी है. अपनी चिट्ठी में सुकेश ने कहा है कि वह करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस में सबसे बड़ी हिस्सेदारी खरीदना चाहता है. इस चिट्ठी में उसने जैकलीन का जिक्र भी किया है.
असल में जेलर साहब एक बर्थ डे पार्टी में गए थे. वहां उन्होंने कानून को अपने हाथ में लिया और पिस्टल हाथ में लेकर अपने दोस्तों के साथ डांस करने लगे. जिस गाने पर वो डांस कर रहे थे वो भी कोई आम गाना नहीं था. ये गाना था संजय दत्त की बहुचर्चित फिल्म खलनायक का- 'नायक नहीं... खलनायक है तू.'
दिल्ली हाईकोर्ट ने सुकेश की 26 लग्जरी कारों की नीलामी का रास्ता साफ कर दिया है. सुकेश की पत्नी की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि अगर वाहन को लंबे समय तक कंटेनर गोदाम में रखा गया तो उसके खराब होने का खतरा रहता है. कार में कई साल खड़े रहने से जंग लग सकती है, जिससे वो कबाड़ हो जाएंगी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने सुकेश की 26 लग्जरी कारों की नीलामी का रास्ता साफ कर दिया है. सुकेश की पत्नी की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि अगर वाहन को लंबे समय तक कंटेनर गोदाम में रखा गया तो उसके खराब होने का खतरा रहता है. कार में कई साल खड़े रहने से जंग लग सकती है, जिससे वो कबाड़ हो जाएंगी.
जांच एजेंसी ने 2022 में दायर अपनी चार्जशीट में कहा था कि एक्ट्रेस को सुकेश की ठगी के बारे में सारी जानकारी थी लेकिन इसके बावजूद वो उससे कीमती सामान, आभूषण और महंगे गिफ्ट लेती रहीं. इस मामले में ईडी ने जैकलीन से करीब 5 बार पूछताछ की है.