'गार्ड के 10 रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी दी', भर्ती घोटाले में फंसे बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी पर नया आरोप

शिक्षा भर्ती घोटाले में फंसे पार्थ चटर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. अब पार्थ पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने बॉडीगार्ड के 10 रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी दी थी.

Advertisement
पार्थ चटर्जी (फाइल फोटो) पार्थ चटर्जी (फाइल फोटो)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 26 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

पश्चिम बंगाल में शिक्षा भर्ती घोटाला ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी के लिए गले की फांस बनता जा रहा है. दरअसल, पार्थ पर अब नया आरोप लगा है कि उन्होंने अपने बॉडीगार्ड के 10 रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी दी थी. इस सिलसिले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. इसे हाई कोर्ट ने मूल मामले से जोड़ने का आदेश दिया है.

Advertisement

हाईकोर्ट में दायर याचिका के मुताबिक बॉडीगार्ड विश्वंभर मंडल के 10 रिश्तेदारों को पार्थ चटर्जी ने सरकारी शिक्षक की नौकरी में बहाल करवा दिया था. इस याचिका को भी अब शिक्षा भर्ती घोटाले की मूल याचिका के साथ जोड़कर जांच करने का आदेश हाईकोर्ट ने दे दिया है.

शिक्षा भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी के खिलाफ ईडी जांच कर रही है. इस केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इससे पहले ईडी ने खुलासा किया था कि पार्थ ने डायमंड सिटी में तीन फ्लैट खरीद रखे थे. तीनों फ्लैट फुल एयर कंडीशंड थे. लेकिन चौंकाने वाली बात ये थी कि पार्थ ने इन फ्लैटों में से एक लग्जरी फ्लैट सिर्फ कुत्तों के लिए रिजर्व रखा था, जिसमें पार्थ के पालतू कुत्ते रहते थे. इतना ही नहीं, पार्थ ने कई फ्लैट खरीद रखे थे.

Advertisement

वहीं अब पार्थ पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने गार्ड के 10 रिश्तेदारों को भी सरकारी नौकरी लगवाई थी. अब इस केस की जांच भी शिक्षा भर्ती घोटाले की जांच के साथ की जाएगी.

कोर्ट ने पार्थ और अर्पिता को 3 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है. ईडी का कहना है कि अर्पिता ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि कैश पार्थ का है. ईडी ने कोर्ट में अर्पिता और पार्थ चटर्जी दोनों की 14 दिन की हिरासत मांगी थी.

कोर्ट में ईडी का कहना था कि ये सीरियस स्कैम है. इन दोनों से पूछताछ की जानी जरूरी है. इस केस में अभी करीब 22 करोड़ बरामद हो गए हैं, जबकि 100 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी और होनी है.

ईडी ने कोर्ट में अर्पिता और पार्थ चटर्जी दोनों की 14 दिन की हिरासत मांगी थी. ईडी ने कहा था कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पार्थ चटर्जी की 'करीबी सहयोगी' अर्पिता मुखर्जी 'वित्तीय गड़बड़ी' के लिए करीब 12 फर्जी कंपनियां चला रही थीं.
 

ये भी देखे


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »