'50 ग्राम पाउडर डाल देंगे', स्टूडेंट प्रोटेस्टर को धमकाने वाले पुलिसकर्मी को हटाया गया

मुंबई पुलिस ने एक वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें गुरुवार को एक पुलिस ड्राइवर स्टूडेंट प्रोटेस्ट करने वालों को मनगढ़ंत ड्रग्स केस की धमकी देते हुए दिख रहा है.

Advertisement
मुंबई में छात्र NEET पेपर लीक का विरोध कर रहे थे. (Photo- ITG) मुंबई में छात्र NEET पेपर लीक का विरोध कर रहे थे. (Photo- ITG)

दिव्येश सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

मुंबई में छात्र प्रदर्शनकारियों को फर्जी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देने वाले एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की जांच के आदेश दिए. जांच पूरी होने तक वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिस ड्राइवर को उसकी मौजूदा तैनाती से हटा दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह वीडियो मुंबई कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया. पिछले कुछ दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र और नागरिक शिवाजी पार्क, चेंबूर और आजाद मैदान समेत मुंबई के कई इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इधर PM मोदी का ऐलान, उधर NEET पेपर लीक में शुरू हुआ एक्शन... 4 राज्यों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

मुंबई पुलिस के डीसीपी अकबर पठान ने एक बयान में कहा, "मुंबई पुलिस ने INC मुंबई के ट्वीट किए गए वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए - इस वायरल वीडियो के बारे में मुंबई पुलिस ने कहा कि यह बताना है कि मुंबई पुलिस ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं और फैक्ट्स वेरिफाई करने के बाद एक्शन लिया जाएगा." वायरल वीडियो में जो पुलिसवाला प्रदर्शनकारियों पर ड्रग केस में फंसाने की बात कर रहा है, वह कांस्टेबल पवन सांगले है जो मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट से जुड़ा है और अभी सायन पुलिस स्टेशन में काम कर रहा है.
 

Advertisement

पुलिस ड्राइवर ने छात्र की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी!

वायरल वीडियो में कुछ छात्र एक पुलिस वाहन के अंदर बैठे दिखाई देते हैं. इसी दौरान आगे की सीट पर बैठा एक पुलिसकर्मी छात्रों को दोबारा प्रदर्शन में शामिल न होने की चेतावनी देता है. मुंबई कांग्रेस के मुताबिक, वीडियो में वह कहता सुनाई देता है कि अगर छात्र फिर से प्रदर्शन में दिखाई दिए तो वह उनकी जिंदगी बर्बाद कर देगा.

यह भी पढ़ें: NEET विवाद पर तीन मोर्चों पर घिरी सरकार, अलग-अलग मांगों से बढ़ी चुनौती और दबाव!

'50-50 ग्राउम पाउडर डाल दूंगा', पुलिस ड्राइवर ने दी थी धमकी

इतना ही नहीं, पुलिसकर्मी कथित तौर पर छात्रों को फर्जी ड्रग्स केस में फंसाने की भी धमकी देता है. वीडियो में वह कहता है, "तुम्हारे बैग में 50-50 ग्राम पाउडर डाल दूंगा, फिर पूरी जिंदगी खत्म हो जाएगी." इसके बाद वह यह भी कहता है कि इन प्रदर्शनों की वजह से उसकी अपनी जिंदगी मुश्किल हो गई है.

वीडियो सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने कहा कि मामले की सत्यता और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक, जांच पूरी होने तक संबंधित ड्राइवर को उसकी वर्तमान पोस्टिंग से हटा दिया गया है. जांच के निष्कर्षों के आधार पर उसके खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »