महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस से मिले सर्जियो गोर-मार्को रुबियो, गेटवे ऑफ इंडिया का किया दौरा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दो दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे हैं. उनके साथ पत्नी और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बातचीत के अलावा रुबियो 26/11 हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे. इससे पहले दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की.

Advertisement
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो दो दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं. (Photo- X/CMO Maharashtra) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो दो दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं. (Photo- X/CMO Maharashtra)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मंगलवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद हैं. रुबियो के इस दौरे के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों, व्यापार और दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापक ट्रेड डील पर चर्चा होने की उम्मीद है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ हटाने के कुछ दिन बाद हो रहा यह दौरा अहम माना जा रहा है.

Advertisement

मार्को रुबियो और सर्जियो गोर ने महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. उन्होंने उनके साथ गेटवे ऑफ इंडिया का दौरा भी किया.

मुंबई में रुबियो विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे. इस बातचीत में भारत और अमेरिका के संबंधों और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. दोनों देश व्यापक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'ट्रेड डील साइन करने के बेहद करीब', भारत आने से पहले मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान

26/11 हमले के पीड़ितों को देंगे श्रद्धांजलि

रुबियो मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे. इसके लिए वह ताज मेमोरियल जाएंगे. इसके अलावा, वह अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रुबियो-जयशंकर की मीटिंग कहां? सर्जियो गोर के ऐलान पर उबल पड़ी कांग्रेस... पूछा- क्या US तय करेगा भारत की विदेश नीति?

जामनगर में दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी का दौरा

मुंबई दौरे के बाद रुबियो गुजरात के जामनगर जाएंगे. यहां वह उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी का दौरा करेंगे. पांच महीने से भी कम समय पहले क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद यह रुबियो का भारत दौरा है. भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर जारी बातचीत के बीच इस यात्रा पर दोनों देशों की नजरें रहेंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »