'तीन महीने में 40% महंगी हुई चीनी, महंगाई का जिम्मेदार कौन?', खड़गे ने सरकार पर साधा निशाना

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि तीन महीने में चीनी करीब 40% महंगी हो गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि त्योहारों से पहले जनता पर पड़ी इस महंगाई की मार का जिम्मेदार कौन है.

Advertisement
मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, ये कैसा ‘आत्मनिर्भर भारत’ है.  (Photo: X/@INC) मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, ये कैसा ‘आत्मनिर्भर भारत’ है. (Photo: X/@INC)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि त्योहारों से पहले मोदी सरकार की नीतियों के कारण चीनी की मिठास में कड़वाहट घुल गई है.

सरकार से सवाल पूछते हुए उन्होंने देश में चीनी के घटते स्टॉक, बढ़ती महंगाई और एथेनॉल नीति पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है.

Advertisement

खड़गे ने एक्स पर सवाल पूछा कि दुनिया के बड़े चीनी उत्पादक और निर्यातक में शामिल भारत में आज चीनी का स्टॉक 9 साल के निचले स्तर पर क्यों आ गया है.

उन्होंने सवाल किया कि नौबत निर्यात पर रोक लगाने और 10 लाख टन चीनी ड्यूटी-फ्री आयात करने तक कैसे पहुंच गई.  साथ ही, उन्होंने तीन महीनों के भीतर चीनी की कीमतों में लगभग 40% की वृद्धि का जिक्र करते हुए पूछा कि त्योहारों से पहले पर जनता पर पड़े इस महंगाई के बोझ का आखिरकार जिम्मेदार कौन है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि जब देश में चीनी की कमी है और सरकार विदेश से चीनी मंगा रही है, तो गन्ने और अनाज को E20 के लिए एथेनॉल बनाने में झोंकने की नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो रही है.

Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा, ये कैसा ‘आत्मनिर्भर भारत’ है. पहले चीनी का उत्पादन घटा, फिर स्टॉक 9 साल के निचले स्तर पर पहुंचा, अब विदेश से चीनी आयात कर रहे हैं और दूसरी तरफ गन्ने को पेट्रोल में मिलाने के लिए एथेनॉल में झोंक रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »