'देश अराजकता की ओर, हमें जेल की तरह रखा', खड़गे का सरकार पर वार

नीट परीक्षा और पेपर लीक को लेकर संसद से सड़क तक घमासान मचा है. विपक्ष संसद के भीतर और बाहर सरकार को घेर रहा है. दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही 10 मिनट भी नहीं चल रही और 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ गई.

Advertisement
राज्यसभा में खड़गे ने उठाया स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट का मुद्दा (Photo: PTI) राज्यसभा में खड़गे ने उठाया स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट का मुद्दा (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

नीट परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर सियासी संग्राम छिड़ा है. जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के प्रोटेस्ट और संसद मार्च की तैयारियों के बीच विपक्ष भी आक्रामक हो गया है. विपक्षी दलों ने मॉनसून सत्र के दूसरे दिन भी इस मुद्दे को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया. दोनों सदनों में इस मुद्दे पर हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 10 मिनट भी नहीं चल सकी और 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.

Advertisement

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में दूसरे दिन भी यह मुद्दा उठाया. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कल एक घटना हुई. उन्होंने कहा कि उस घटना में हमारे जो छात्र पेपर लीक और नीट परीक्षा को लेकर आवाज उठा रहे हैं, उनके ऊपर लाठीचार्ज किए. आंसू गैस के गोले दागे, उनको मारा. खड़गे ने कहा कि आज कई हॉस्पिटल में हैं. सुनना चाहिए.

सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद बाहर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि चर्चा करने का मौका दो. हम चाहते हैं कि इस पर बात हो कि क्यों छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया. सरकार खुद उकसा रही है कि देश में अराजकता हो और फिर लाठीचार्ज किया जाए, मारा जाए और डराकर उनको जेल में डाला जाए. खड़गे ने कहा कि ये अराजकता जनता या विपक्ष नहीं, सरकार कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सड़कों पर प्रदर्शनकारी, संसद में बैठकों का दौर... मॉनसून सत्र के पहले दिन दिल्ली में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

उन्होंने आरोप लगाया कि कल सांसदों को जेल की तरह अंदर रखा गया. जब सांसदों को सुरक्षा नहीं है, तो किसको है. हम इसकी निंदा करते हैं. सरकार की ओर से इस दावे कि सरकार युवाओं के साथ है, इस बयान पर खड़गे ने तंज करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के साथ है ्लाठीचार्ज करने के लिए, बच्चियों के कपड़े फाड़ने के लिए, टोंट मारने के लिए साथ है.

यह भी पढ़ें: संसद में जोरदार हंगामा, लोकसभा में लिए जा रहे लिस्टेड बिजनेस, राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में स्टूडेंट प्रोटेस्ट, नीट परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की मांग की. वहीं, लोकसभा में राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों के डेलीगेशन ने स्पीकर ओम बिरला से भी मुलाकात की है. विपक्षी सांसदों ने ओम बिरला से मुलाकात स्पीकर के चैंबर में की है. बताया जाता है कि विपक्षी सांसदों ने नीट पर चर्चा की मांग स्पीकर के सामने रखी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »