'8-10 करोड़ लोग महाकुंभ में मौजूद, दबाव है लेकिन स्थिति नियंत्रण में...', श्रद्धालुओं से CM योगी ने की ये अपील

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरी अपील है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, संयम से काम लें. ये आयोजन सभी लोगों का है. प्रशासन उनकी सेवा के लिए तत्परता से लगा हुआ है. कोई भी अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा तो उससे नुकसान हो सकता है. 

Advertisement
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के संगम नोज पर मंगलवार देर रात मची भगदड़ की घटना पर कहा कि संगम नोज, अखाड़ा मार्ग और नाग वासुकी मार्ग पर फिलहाल भारी दबाव है. लेकिन स्थिति नियंत्रण में है. इस समय प्रयागराज में आठ से दस करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं.

उन्होंने महाकुंभ में मची भगदड़ पर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कहा कि रात एक से दो बजे के बीच अखाड़ा मार्ग के संगम नोज पर यह घटना हुई. बैरिकेड्स को फांदकर आने में कुछ श्रद्धालु घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि कल साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया था. संगम नोज पर लगातार दबाव बना हुआ है. लेकिन प्रशासन मौके पर मौजूद है. मौजूदा स्थिति को लेकर सुबह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार बार बात हुई है. उन्होंने मौजूदा स्थिति को लेकर हालचाल लिया है. गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी भी हालात का जायजा ले चुके हैं. 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरी अपील है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, संयम से काम लें. ये आयोजन सभी लोगों का है. प्रशासन उनकी सेवा के लिए तत्परता से लगा हुआ है. कोई भी अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा तो उससे नुकसान हो सकता है. कोई अफवाह नहीं फैलाएं.

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में भारी भीड़ का दबाव है. संगम नोज पर स्नान जरूरी नहीं है. श्रद्धालुओं के स्नान के बाद अखाड़ों का स्नान होगा. भीड़ कम होने पर संतों का स्नान होगा. नजदीक के घाट पर स्नान करेंगे. जिस घाट पर हैं, वही पर स्नान करें. संगम नोज की तरफ आने से बचें. प्रशासन का फोकस स्थानीय स्तर पर सकुशल स्नान कराने पर है. अलग-अलग अखाड़ों के संतों ने कहा है कि पहले श्रद्धालुओं को स्नान करने दीजिए. भीड़ कम होने पर अखाड़े स्नान करेंगे. पूरे कुंभ क्षेत्र में घाट बनाए गए हैं. श्रद्धालुओं को आने बढ़ने की जरूरत नहीं है, वे जहां हैं, उसी घाट पर स्नान करें. श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए रेलवे प्रयागराज के अलग-अलग स्टेशनों से विशेष ट्रेनें चला रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »