संसद का DDLJ मोमेंट, जब कंगना रनौत बोलीं- 'जाओ बेटियों जी लो अपनी जिंदगी'

लोकसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. कंगना रनौत ने बिल को पीएम मोदी की ओर से महिलाओं के लिए ऐतिहासिक तोहफा बताया.

Advertisement
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को बताया ऐतिहासिक बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को बताया ऐतिहासिक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

लोकसभा गुरुवार को संसद का विशेष सत्र हंगामे से भरपूर रहा. इस दौरान महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर सरकार और विपक्ष ने चर्चा की. चर्चा के दौरान कई बार तीखी बहस देखने को मिली तो कई दफा हल्के-फुल्के हंसी के मौके भी आए. लेकिन जब मंडी सांसद बिल पर बोलने के लिए उठीं तो संसद का DDLJ मोमेंट भी बन गया.

Advertisement

कंगना रनौत ने बिल को ऐतिहासिक बताया और कहा कि, यह पीएम मोदी की ओर से महिलाओं-बेटियों को तोहफा और कुछ ऐसा है कि जैसे पीएम मोदी ने कहा है 'जाओ बेटियों जी लो अपनी जिंदगी.'

कांग्रेस के पेट में चूहे दौड़ने लगते हैं- कंगना रनौत
सदन में परिसीमन बिल और महिला आरक्षण पर चर्चा देर रात तक जारी रही. बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में कहा कि जब भी कुछ अच्छा होने लगता है तो कांग्रेस के पेट में चूहे दौड़ने लगते हैं. एक तरफ प्रधानमंत्री जी की नीति है, तो दूसरे तरफ विपक्ष के लोग. मुलायम सिंह यादव जी ने कहा था कि अगर ये बिल आएगा तो सिर्फ शहरी महिलाएं ही सदन में आएगी.

ये है विपक्ष की सोच. उन्होंने कहा- जब मैं राजनीति में आई थी तो ऐसी ही सोच वाले लोगों ने मेरे पोस्टर लगाकर कमेंट किया था कि 'मंडी में क्या भाव है.' कंगना रनौत ने कहा- आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है. यह सभी माताओं बहनों के लिए पीएम मोदी की तरफ से तोहफा है कि जाओ बेटियों जी लो अपनी जिंदगी.

Advertisement

सरकार ने जहां एक ओर अपने तर्क से इस बिल को बेहद जरूरी बताया तो वहीं विपक्ष ने कहा कि सरकार की मंशा भरोसेमंद नहीं है. इस दौरान महिला आरक्षण के साथ परिसीमन का मुद्दा जोर-शोर से उछला और विपक्षी दल के सांसदों ने इस पर विरोध जताते हुए कहा कि, वह महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन इससे परिसीमन को अलग कर लिया जाए तो ही. महिला आरक्षण एक छलावा है जिसकी आ़ड़ में बैकडोर से परिसीमन लागू करने की बात कही जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement